Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

दो किलो का एक आलू, हैरान हुआ किसान देखने के लिए खेत में जुट रही भारी भीड़

Rajendra Suthar, March 5, 2024March 5, 2024

उत्तरप्रदेश : हाल ही के दिनों में उत्तरप्रदेश के फर्रूखाबाद जिले के पतोजा गांव में आलू की खुदाई चल रही है। आलू की खुदाई के दौरान दो किलो का एक आलू निकला है जिसे देखकर किसान हैरान है, किसान द्वारा बताया गया की वह पिछले कई सालो से आलू की खेती कर रहा है परन्तु इतना बड़ा आलू पहली बार निकला जो आकर्षक का विषय है।

इस आलू को देखने के लिए आस पास के किसान भी जुट रहे है और हैरान हो रहे है यहाँ खेती करने वाले किसानो ने बताया की हमारी कई पीडिया आलु की खेती कर रही है लकिन हमने इतना बड़ा आलू पहली बार देखा।

पहली बार हुआ इतना बड़ा आलू

जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के पतोजा गांव में किसान मैराज हुसैन अपने खेतो में आलू की पैदावार करते है। किसान भाई ने बताया की हम लोग परम्परागत तरीकों से आलू की खेती करते है, आलू की खेती में रासयनिक के आलावा जैविक खाद का प्रयोग करते है उनके खेतो में आलू का उत्पादन अच्छा रहता है। लेकिन आज से पहले कभी भी इतने वजन वाला आलू पैदा नहीं हुआ है दो किलो से अधिक के आलू को देखकर वे खुद भी हैरान है कि इस तरह का आलू कैसे पैदा हुआ। ये दो किलो का आलू किसान मेराज हुसैन के खेत में पैदा हुआ जिसे देखने आस पास के किसान आ रहे है और उनके खेती के तौर तरीको की जानकारी एकत्रित कर रहे है।

फर्रूखाबाद में होती है सबसे ज्यादा आलू की खेती

फर्रूखाबाद जनपद में कृषि प्रधान जनपद माना जाता और आलू की खेती के लिए प्रसिद्ध है। एशिया की सबसे बड़ी आलू की मंडी भी इसी जिले में है जहा से देश विदेशो में आलू का निर्यात किया जाता है। उत्तरप्रदेश के इस जिले में सर्वाधिक कोल्ड स्टोरज भी है, जहा आलू का भंडारण किया जाता है। यहाँ के किसानो की आर्थिक स्थिती भी आलू की फसल पर निर्भर करती है यदि किसान के खेतो में आलू की फसल अच्छी होती है तो किसान खुशहाल रहता है।

किसान की आर्थिक स्थिती और आलू की फसल का गहरा संबंध है इसी बात पर फर्रूखाबाद में एक कहावत प्रचलित है कि आलू का दाम अगर अच्छा मिलेगा तो किसान की बेटी के हाथ पीले होंगे। इस कहावत से स्पष्ट होता है की इस गांव के लोगो का मूल रूप से व्यवसाय कृषि है और ये गांव कृषि प्रधान गांव है।

कृषि समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शाजापुर मंडी भाव (Shajapur Mandi Bhav): सोयाबीन, सरसों, लहसून के आज के भाव
  • करेली मंडी भाव (Kareli Mandi Bhav): चना, गेंहू, मसूर के आज के भाव
  • जावरा मंडी भाव (Jaora Mandi Bhav): लहसून, प्याज, खसखस के आज के भाव
  • भवानी मंडी भाव (Bhawani Mandi Bhav): गेंहू, चना और मसूर के आज के भाव
  • आदमपुर मंडी भाव (Adampur Mandi Bhav): ग्वार, मूंग, सरसों के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav