Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

सोना (Gold) हुआ सस्ता: जानिए पूरी जानकारी

Rahul Saharan, July 25, 2024July 27, 2024

Today Gold Rate(आज का सोने का दाम)- जैसा की आप सभी को मालूम है काफी समय से Gold(सोने) के दामों में लगातार बढ़ोतरी और कमी देखी जा रही रही है, कुछ दिन पहले ही सोने के दाम में बढ़ोतरी देखी गयी है और आज एक बार फिर सोने के दामों में गिरावट देखी जा रही है। सोने के साथ-साथ चाँदी के दाम में गिरावट देखी गयी है, आयत शुल्क की दरों के काम होने के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 69820 रूपये और 1 किलो चाँदी की कीमत 84500 रूपये हो गयी है।

इस बार सोने चाँदी के भावो में गिरावट बाजार या होलसेल में नहीं आयी है इस बार भारत सरकार ने अपने बजट में सोने और चाँदी के ऊपर लगाए गए आयत शुल्क में कमी की है जिसके चलते इस बार सोने चाँदी के भावो में गिरावट आयी है। सोने चाँदी के आयत पर लगी हुयी शुल्क के दरों में कमी होने के कारण सोने चाँदी की कीमतों में भी कमी देखि जाआ रही है।

भारत सरकार ने अपने 2024-25 के बजट में सोने के आयकर टैक्स की दर में कुछ कमी की हैं। ये कमी इतनी ज्यादा अधिक तो नहीं है लेकिन इससे कुछ राहत देखने को मिल रही है। सोने के कारोबारियों और उपभोक्ताओं में भी इसकी ख़ुशी देखि जा रही है।

Also Read
भारत सरकार ने बजट में की किसानों के लिए 10 महत्वपूर्ण घोषणाएँ: जानिए पूरी जानकारी

सोने-चाँदी के आयत शुल्क की दरों में कमी के साथ ही भारत सरकार ने अपने 2024-25 के बजट में आयकर दाता को भी राहत प्रदान की है। भारत सरकार ने 3 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया है। अब भारत देश में जिन कर्मचारियों की सालाना आय 3 लाख रूपये या इससे कम है उनको किसी प्रकार का टैक्स नहीं देना होगा।

भारत सरकार ने अपने 2024-25 के बजट में खाद्य तेल को लेकर कोई भी राहत भरी खबर नहीं सुनाई दी है। खाद्य तेल के उद्योग में खाद्य तेल पर आयत शुल्क नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन घरेलू रिफायनरी उद्योग रिफायंड तेलों को राष्ट्रीय मिशन की घोषणा की है। जिसमे सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन, सूरजमुखी के तेलों को सम्मिलित किया गया है

Today Gold Rate (आज का सोने का दाम)– आज के दाम के बारे में जानें तो 999 की शुद्धता का सोना दस ग्राम 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 69820 रूपये है। जबकि 916 की शुद्धता का सोना दस ग्राम 22 कैरेट की कीमत 64000 रूपये है। तथा 749 की शुद्धता का सोना दस ग्राम 18 कैरेट की कीमत 52370 रूपये है।

Gold(सोना) की कीमत (प्रति दस ग्राम)-

  1. 24 कैरेट सोने की कीमत = 69820 रूपये
  2. 22 कैरेट सोने की कीमत = 64000 रूपये
  3. 18 कैरेट सोने की कीमत = 52370 रूपये

Gold(सोने) की शुद्धता की पहचान- सोने का कैरेट में मापन किया जाता है, जो सोना 24 कैरेट का होता है उसको शुद्ध मन जाता है, तथा 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने में अन्य धातुएँ मिलायी जाती है।

  1. 24 कैरेट सोने की शुद्धता = 99.9 प्रतिशत
  2. 22 कैरेट सोने की शुद्धता = 91.6 प्रतिशत
  3. 18 कैरेट सोने की शुद्धता = 75 प्रतिशत

चाँदी के दामों में भी हुई बढ़ोतरी- सोने के दामों में बढ़ोतरी के साथ साथ चाँदी के दामों में भी आपको बढ़ोतरी देखने को मिल रही है , IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) की रिपोर्ट के आधार पर 999 की शुद्धता वाली चाँदी की 1 किलोग्राम की कीमत 84500 रूपये है, ये IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) के द्वारा जारी की गयी चाँदी की कीमत किसी भी प्रकार के टैक्स के बिना है, अर्थात ये केवल साधारण कीमत है।

Disclaimer- emandibhav.com आपको केवल बिना टैक्स के साधारण भाव की जानकारी देता है , सटीक भाव की जाकारी के लिए आप अपने नजदीक के ज्वैलर्स पर जाकर पता कर सकते है।

Blog

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मंदसौर मंडी भाव (Mandsaur Mandi Bhav): लहसून, सोयाबीन, प्याज के आज के भाव
  • बैतूल मंडी भाव (Betul Mandi Bhav): गेहूं, मक्का के आज के भाव
  • मेड़ता मंडी भाव (Merta Mandi Bhav): जीरा, ग्वार, इसबगोल के आज के भाव
  • इंदौर मंडी भाव (Indore Mandi Bhav): गेहूं, लहसून, सरसों के आज के भाव
  • उज्जैन मंडी भाव (Ujjain Mandi Bhav): गेंहू, सोयाबीन, लहसून के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav