किसान से करोड़पति: एमबीए पास किसान की सब्जी खेती की सफलता की कहानी Rahul Saharan, September 7, 2024September 7, 2024 राम राम किसान साथियों जैसा की आप सभी जानते है कि हमारे देश में बहुत सारे ऐसे सफल किसान है जिन्होंने अपने दम पर अपनी मेहनत के द्वारा सफलता के मुकाम को हासिल किया है। उन्ही सफल किसानो में एक सफल किसान जिसने एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती को चुना और अपनी मेहनत और लग्न से सफलता का मुकाम हासिल किया है। उस किसान का नाम है – स्मारिका। जो अपनी मेहनत से किसान से करोड़पति बनने का मुकाम पाया है।Also Read सपनों की ऊँचाई: जानिए लवलेश कुमार की 10वीं तक की पढ़ाई से दुग्ध उत्पादन में रिकॉर्ड तक की कहानी स्मारिका का परिचय-स्मारिका भारत के एक राज्य छत्तीसगढ़ के चारमुडिया गांव से आती है। उन्होंने यह पर अपने दादा तथा पिता के साथ खेती की है। आपको बता दें की स्मारिका ने एमबीए में अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही इन्होने कंप्यूटर साइंस ममें इंजीनियरिंग की भी डिग्री भी हासिल की हुयी है। और पुणे में इन्होने पांच साल तक सीनियर बिज़नेस डेवलोपमेन्ट एग्जीक्यूटिव के पद पर भी कार्य किया है। आज स्मारिका सब्जियों की खेती से लगभग 1 से 1.5 करोड़ रूपये कमा रही है।स्मारिका ने कैसे शुरू की खेती –स्मारिका पांच साल तक सीनियर बिज़नेस डेवलोपमेन्ट एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्य करने के बाद जब अपने गांव में आयी तो खेती के प्रति इनकी रूचि एक बार फिर से जाग्रत हो गयी। जिसके पश्चात इन्होने खेती करना शुरू कर दिया और खेती में उत्पादकता को बढ़ाने के बारे में विचार करने लगीं। उसके बाद स्मारिका में अपने भाई तथा पिता के साथ मिलकर धारा कृषि फार्म की शुरुआत की।इन्होने अपनी परम्परागत खेती के साथ साथ सब्जियों की खेती करना भी शुरू कर दिया। और धीरे धीरे इनको समझ में आया की परम्परागत खेती के मुकाबले सब्जियों की खेती में अधिक पैदावार और मुनाफा हो रहा है। फिर इन्होने सब्जियों के साथ साथ अलग अलग प्रयोग करने शुरू कर दिए। इन्होने पाया की जो सब्जिया काम समय में तैयार हो जाती है वे परम्परागत फसलों के मुकाबले अधिक मुनाफा देती है। और इसने इन्होने लगभग 20 एकड़ से भी ज्यादा सब्जियों की खेती शुरू कर दी। इसके बाद स्मारिका ने अपनी सीनियर बिज़नेस डेवलोपमेन्ट एग्जीक्यूटिव की नौकरी को भी त्याग दिया तथा वें पूर्ण रूप से किसान बन गयी।Also Read तालाब की बजाय खेत में मखाना की खेती करे और सरकार से पाए 50 प्रतिशत सब्सिडी स्मारिका के खेती के तरिके-स्मारिका ने सब्जियों की खेती को अधिक महत्व दिया है और वें सब्जियों की खेती में बहुत सी तकनीकों का उपयोग करती है। जिसमें ये वर्मी कम्पोस्ट तथा गाय का गोबर का प्रयोग करके भूमि की मिट्टी को सुधारने का कार्य करती है साथ ही फसलों के चारों ओर बाड़ भी लगाती है। पानी की बचत करने तथा सही ढंग से प्रयोग करने के लिए ये ड्रिप सिस्टम का प्रयोग करती है।स्मारिका ने अपनी खेती को बढ़ावा देने और अच्छी पैदावार लेने के लिए कृषि के सलाहकार से विचार विमर्श कर और टमाटर की खरति करना शुरू की। टमाटर की खेती में स्मारिका को पहले ही वर्ष में लगभग 50 टन प्रति एकड़ की बहुत ही जोरदार उपज प्राप्त हुयी। इसके बाद स्मारिका की जिंदगी ने सफलता का दामन थाम लिया और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आअज स्मारिका लगभग 1 से 1.5 करोड़ तक अपनी सब्जियों की खेती से कमा रही है। साथ ही वहाँ के लोगो को रोजगार भी उपलब्ध करवा रही है। Blog कृषि समाचार