मूंग के भाव (Moong Bhav) : जानिए वर्तमान स्थिति और भविष्य के अनुमान Rajendra Suthar, September 27, 2024September 27, 2024 आज के मूंग के भाव (Today Moong Bhav) : मूंग एक महत्वपूर्ण दलहन फसल है, जिसे पोषण और आर्थिक मूल्य के कारण भारत में व्यापक रूप से उगाया जाता है। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि किसानों के लिए भी एक लाभकारी विकल्प है।किसान साथियों वर्तमान में मूंग के भाव के बारे में बात करे तो बीते महीनो मूंग के भावों में कोई ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिला है जिसका प्रमुख कारण नए मूंग की आवक में कमी होना था। अभी कई खेतों में खरीफ सीजन के नए मूंग की फसल लहरा रही है तो कई किसानो ने मूंग की फसल की कटाई भी कर ली है। जिससे मंडियों में नये मूंग की आवक धीरे-धीरे शुरू हो रही है।Moong Price : सितम्बर महीने में मंडियों में मूंग की कीमतों की बात करें तो मूंग की औसत कीमत 6500 से 8,200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रही है। विभिन्न मंडियों में यह भाव भिन्न हो सकते हैं, लेकिन यह एक सामान्य ट्रेंड है। इस महीने में मूंग की मांग में कुछ बढ़ोतरी देखी गई है, जो बाजार में स्थिरता ला रही है।मंडियों में मूंग के भाव (Moong Mandi Bhav)प्रमुख मंडियों में आज मूंग के भाव (Moong Bhav Report) इस प्रकार है –बैतूल मंडी मूंग भाव : 7000-8100 रूपये/क्विंटलबारां मंडी मूंग भाव : 6200-7000 रूपये/क्विंटलमेड़ता मंडी मूंग भाव : 7000-8100 रूपये/क्विंटलनोखा रूपये/क्विंटल : 6300-7700 रूपये/क्विंटलदौसा रूपये/क्विंटल : 6000-7800 रूपये/क्विंटलनागौर मंडी मूंग भाव : 7000-8100 रूपये/क्विंटलइंदौर मंडी मूंग भाव : 7000-7500 रूपये/क्विंटलखंडवा मंडी मूंग भाव : 7000-8100 रूपये/क्विंटलजोधपुर मंडी मूंग भाव : 6500-7800 रूपये/क्विंटलसिरसा मंडी मूंग भाव : 6200-7200 रूपये/क्विंटलभट्टू मंडी मूंग भाव : 6000-7280 रूपये/क्विंटलऐलनाबाद मंडी मूंग भाव : 6500-7000 रूपये/क्विंटलरायसिंहनगर मंडी मूंग भाव : 6200-7550 रूपये/क्विंटलश्री गंगानगर मंडी मूंग भाव : 6500-7200 रूपये/क्विंटलसूरतगढ़ मंडी मूंग भाव : 6425-7100 रूपये/क्विंटलनोहर मंडी मंडी मूंग भाव : 6000-8700 रूपये/क्विंटलदिल्ली मंडी मूंग भाव : 6500-8000 रूपये/क्विंटलसंगरिया मंडी मूंग भाव : 5000-7450 रूपये/क्विंटलपीलीबंगा मंडी मूंग भाव : 6925-7180 रूपये/क्विंटलश्री विजयनगर मंडी मूंग भाव : 5500-7500 रूपये/क्विंटलबीकानेर मंडी मूंग भाव : 6000-7300 रूपये/क्विंटलसिवानी मंडी मूंग भाव : 6500-7600 रूपये/क्विंटलAlso Read फ्रोजन भ्रूण तकनीक से जन्मा पहला बछड़ा: जानिए सम्पूर्ण जानकारी मूंग की उत्पादन स्थिति (Moong Report)किसान भाइयों पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मूंग का लगभग 10 प्रतिशत उत्पादन बढ़ने की संभावना है। किसानों ने इस फसल की बुवाई के लिए बेहतर बीज और उर्वरक का उपयोग किया है। इससे उत्पादन में सुधार की उम्मीद है, जो आगे चलकर कीमतों को प्रभावित कर सकता है।मूंग की मांग और आपूर्ति की बात करें तो मूंग की मांग मुख्य रूप से घरेलू बाजारों में बनी हुई है। और त्योहारों का सीजन भी शुरू हो रहा है तो मूंग की मांग और अधिक बढ़ने की संभावना है। विभिन्न राज्यों में खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में इसकी खपत अधिक है। वही मूंग की आपूर्ति भी भी संतोषजनक है। किसानों ने इस साल अच्छे मौसम का लाभ उठाकर अधिक उत्पादन किया है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में बारिश और बाढ़ ने फसल को प्रभावित किया है, जिससे आपूर्ति में कमी आने की संभावना हो सकती है।आने वाले दिनों में मूंग के भाव में क्या रुख रह सकता हैमूंग के भावों के भविष्य का अनुमान कई कारकों पर निर्भर करता है :-उत्पादन की स्थिति: यदि उत्पादन सामान्य रहता है, तो भाव में स्थिरता देखने को मिल सकती है। लेकिन अगर बाढ़ या सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाएं होती हैं, तो भावों में उछाल भी देखा जा सकता है।आंतरराष्ट्रीय बाजार का प्रभाव : अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मूंग की कीमतों में बदलाव होता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा।सरकारी नीतियाँ: केंद्र और राज्य सरकार की नीतियाँ, जैसे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), भी मूंग के भावों को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।दैनिक मांग: आने वाले दिनों में त्योहारों के समय या किसी अन्य कारणों से मांग में बढ़ोतरी होने पर भी भावों में वृद्धि संभव है।वही कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ महीनों में मूंग के भावों में उतार-चढ़ाव संभव है। दिसंबर और जनवरी में, जब नई फसल की कटाई शुरू होगी, तब भावों में गिरावट की संभावना है। हालांकि, यदि फसल की गुणवत्ता अच्छी रहती है, तो भाव स्थिर रहने की उम्मीद है।निष्कर्षमूंग की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है, बशर्ते वे सही समय पर सही निर्णय लें। वर्तमान में मूंग के भाव संतोषजनक हैं, और उत्पादन की स्थिति भी ठीक है। यदि आप मूंग की खेती करने या खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो बाजार की स्थिति पर नजर रखना महत्वपूर्ण है।आने वाले महीनों में मूंग की कीमतों का रुख क्या होगा, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन उचित योजना और सतर्कता से किसान बेहतर लाभ कमा सकते हैं। साथ ही किसानों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार की नई जानकारी से अवगत रहें और जरूरत पड़ने पर कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें। सही समय पर फसल बेचना और मूल्यांकन करना उनकी आय को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। कृषि समाचार