Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

भारत सरकार ने बजट में की किसानों के लिए 10 महत्वपूर्ण घोषणाएँ: जानिए पूरी जानकारी

Rahul Saharan, July 25, 2024July 25, 2024

राम राम किसान साथियों जैसा की आप सभी को पता होगा की हाल ही में भारत सरकार की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद 2024-25 का आम बजट देश के सामने पेश किया है। जिसमें बहुत सारी वस्तुओं के दामों में गिरावट की गयी और बहुत सारी वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी की गयी। और भी बहुत सारी लाभदायक योजनाएँ पेश की गयी। इस बजट में भारत सरकार ने किसानों के हित का ध्यान रखते हुए किसानो के लिए 10 महत्वपूर्ण घोषणाएँ की है।

हाल ही भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2024-25 किसानो के हित में दिए जाने वाली बजट की राशि को 1.25 लाख करोड़ से 1.52 लाख करोड़ रूपये कर दिए है। साथ ही किसानो के उत्पादक संगठनों और को-ऑपरेटिव, तथा स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

Also Read
Rajasthan Budget 2024 : किसानों के लिए नई योजनाएँ और विकास की क्रांति

भारत सरकार के द्वारा किसानो के हित में की जाने वाली 10 महत्वपूर्ण घोषणाएँ निम्न प्रकार है –

1. किसान क्रेडिट कार्ड (Kisaan Credit Card)-

भारत सरकार के द्वारा की गयी इस घोषणा के अंदर किसानो की सहायता के लिए 5 नए राज्यों के अंदर किसानो को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएगें। तथा साथ ही किसानो को नाबार्ड के द्वारा भी मदद दी जायेगी।

2. फसलों के नयी वैराइटी (New Variety)-

भारत सरकार के द्वारा की गयी इस घोषणा के अंदर किसानो को 32 प्रकार की फसलों के लिए लगभग 109 वैराइटी लाने की सोच रही है। ये वैराइटी मौसम की मार को झेलने में सक्षम रहेगी। इसके साथ ही सरकार ने ऐसी तकनीकों के इस्तेमाल के लिए जोर दिया जो मौसम के असर को प्रभावी न होने दे।

3. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना-

भारत सरकार के द्वारा की गई इस घोषणा के अंदर भारत के लगभग 1 करोड़ घरों में हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी।

4. महिलाओ और लड़कियों के लिए योजना –

भारत सरकार के द्वारा की गयी इस घोषणा के अंदर भारत देश की महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए 3 लाख करोड़ रूपये की घोषणा की गयी है।

5. गाँवों की अर्थव्यवस्था और रोजगार –

भारत सरकार के द्वारा की गयी इस घोषणा के अंदर भारत देश के ग्रामीण इलाकों को विकासशील की श्रेणी में लाने ले लिए राष्ट्रीय सहयोग निति तैयार की जायेगी।

6. झींगा उत्पादन और निर्यात –

भारत सरकार के द्वारा की गयी इस घोषणा के अंदर नाबार्ड के द्वारा झींगा उत्पादन करने और निर्यात करने के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा।

7. प्राकृतिक खेती और उत्पादकता –

भारत सरकार के द्वारा की गयी इस घोषणा के अंदर भारत सरकार ने प्राकृतिक खेती के महत्व को देखते हुए उसको बढ़ाने का फैसला किया है। प्राकृतिक खेती के द्वारा भूमि की उर्वरता में सुधार होगा। तथा साथ ही रासायनिक उर्वरको की खपत काम हो जाएगी। भारत सरकार के अनुसार 2 सालो के भीतर लगभग 1 करोड़ किसानो को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा।

8. तिलहल तथा दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर –

भारत सरकार के द्वारा की गयी इस घोषणा के अंदर भारत को दाल एवं तिलहन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा सरसों, मूंगफली, सोयाबीन,सूरजमुखी के उत्पादन, भण्डारण और इसकी मार्केटिंग पर बल दिया जाएगा।

9. डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्टक्चर –

भारत सरकार के द्वारा की गयी इस घोषणा के अंदर भारत सरकार ने किसानो को डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्टक्चर उबलब्ध करवाए जाने का वादा किया गया है। किसानो को उनकी जमीन की अच्छी कवरेज़ करने के लिए इसका उपयोग किया जाएगा इस योजना के द्वारा लगभग 400 जिलों के अंदर खरीफ की फसलों का डिजिटल सर्वे करवाया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 6 करोड़ किसानो को डिटेल्स डिजिटल स्टोर उपलब्ध करवाए जाएगी।

10. सब्जी उत्पादन क्लस्टर –

भारत सरकार के द्वारा की गयी इस घोषणा के अंदर किसानो के लिए सब्जी उत्पादन क्लस्टर बनाये जाएगें। क्योकि सब्जी किसानो का प्रमुख आय का स्त्रोत है। सब्जी के भंडारण,उसकी आपूर्ति को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इस व्यवस्था के लिए FPO, सहकारी समिति और स्टार्ट-अप को बढ़ावा दिया जाएगा।

Disclaimer– हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल/फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते हैं, हम सिर्फ आप तक बाजार के भाव पहुंचाने का प्रयास करते हैं जिससे आपको अपना निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी सम्बन्धित कृषि मंडी सिमिति से भाव की पुष्टि जरुर कर ले। आपके किसी भी प्रकार के वित्तीय नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

कृषि समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जयपुर मंडी भाव (Jaipur Mandi Bhav): गेंहू, सरसों, ग्वार के आज के भाव
  • कोटा मंडी भाव (Kota Mandi Bhav): सरसों, मक्का, सोयाबीन के आज के भाव
  • ऊंझा मंडी भाव (Unjha Mandi Bhav): जीरा, इसबगोल, सौंफ के आज के भाव
  • दिल्ली मंडी भाव (Delhi Mandi Bhav): गेंहू, मूंग और चना के आज के भाव
  • दौसा मंडी भाव (Dausa Mandi Bhav): बाजरा, चना, सरसों के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav