Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

सरकार की बड़ी घोषणा: 485 लाख टन धान की खरीद सुनिश्चित

Rajendra Suthar, September 11, 2024September 11, 2024

किसान साथियों मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य (MSP) पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदारी के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखें निर्धारित कर दी हैं। इस साल के खरीफ सीजन के लिए किसानों को उनकी फसलों का रजिस्ट्रेशन 19 सितम्बर 2024 से 4 अक्टूबर 2024 तक कराना होगा। यह तारीखें किसानों को अपनी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने का अवसर प्रदान करेंगी, जिससे उन्हें उनकी मेहनत का उचित दाम मिल सकेगा।

केंद्र सरकार का खरीद लक्ष्य

इस बार केंद्र सरकार ने धान की खरीद के लिए 485 लाख टन का टारगेट तय किया है। इसके अलावा, 19 लाख टन खरीफ मोटे अनाज की खरीद का लक्ष्य भी रखा गया है, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। खाद्य मंत्रालय ने राज्यों को बाजरा की खरीद पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है ताकि आहार पैटर्न में पोषण बढ़ाया जा सके।

Also Read
मचान विधि से बढ़ाए सब्जियों की पैदावार: जानिए बीज की बुवाई के आसान तरीके

समर्थन मूल्य

किसानो के लिए फसलों की MSP की जानकारी इस प्रकार है –

  • धान : 2300 रुपए प्रति क्विंटल
  • बाजरा : 2225 रूपये प्रति क्विंटल
  • ज्वार : 3371 रूपये प्रति क्विंटल

इन समर्थन मूल्यों के आधार पर, किसान अपनी फसलों को बेचकर बेहतर दाम प्राप्त कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (Registration Process)

किसानो को रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए उन्हे 15 दिन की अवधि के भीतर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इस बार किसानों के लिए एक खास सुविधा यह है कि वे अपने मोबाइल से घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इसके लिए उन्हें केंद्रों पर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा-

ई-उपार्जन की वेबसाइट पर जाएं: किसानों को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट ई-उपार्जन पर जाकर अपनी भूमि और खाता संबंधी जानकारी भरनी होगी।

Also Read
जैविक खेती से मिली सफलता : जानिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किसान की प्रेरणा दायक यात्रा

MP किसान ऐप का उपयोग करें: किसानों को MP किसान ऐप डाउनलोड करना होगा और पहले ऐप में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद, ई-उपार्जन वाले विकल्प पर जाकर अपनी जमीन, अनाज और बैंक खाता संबंधी जरूरी जानकारी भरनी होगी।

केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन: अगर किसान मोबाइल से रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते, तो वे ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों, सहकारी समितियों और सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर जाकर फ्री में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

प्रोफेशनल कियोस्क सेवाएं: एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर पैसा देकर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इन केंद्रों पर प्रति रजिस्ट्रेशन के लिए 50 रुपये निर्धारित किया गया है।

किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेची गई उपज का भुगतान सीधे उनके आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। अगर आधार लिंक बैंक खाते में किसी कारणवश भुगतान करने में समस्या आती है, तो किसान द्वारा रजिस्ट्रेशन में उपलब्ध कराए गए अन्य बैंक खाते में भी भुगतान किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन के समय किसान को अपने बैंक खाते का नंबर और IFSC कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा, बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी है कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाइल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें।

निष्कर्ष

किसान भाइयों मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य (MSP) पर धान की खरीदारी के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखें निर्धारित कर दी हैं। जिससे किसान आसानी से अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन कर सकते है और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज को अच्छे दामों में बेचकर मुनाफा कमा सकते है। यह पहल किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने और खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं और समर्थन मूल्य की जानकारी के आधार पर, किसान अपनी फसलों को सही दाम पर बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं।

कृषि समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शाजापुर मंडी भाव (Shajapur Mandi Bhav): सोयाबीन, सरसों, लहसून के आज के भाव
  • करेली मंडी भाव (Kareli Mandi Bhav): चना, गेंहू, मसूर के आज के भाव
  • जावरा मंडी भाव (Jaora Mandi Bhav): लहसून, प्याज, खसखस के आज के भाव
  • भवानी मंडी भाव (Bhawani Mandi Bhav): गेंहू, चना और मसूर के आज के भाव
  • आदमपुर मंडी भाव (Adampur Mandi Bhav): ग्वार, मूंग, सरसों के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav