Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

एक बार फिर सोने चांदी के भावों में जबरदस्त उछाल: जानिए आज के ताजा भाव

Rahul Saharan, August 22, 2024August 22, 2024

Today Gold Rate(आज का सोने का दाम)- काफी समय से Gold(सोने) के दामों में लगातार बढ़ोतरी और कमी देखी जा रही रही है, कुछ दिन पहले ही सोने के दाम में गिरावट देखी गयी है और आज एक बार फिर सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोने के साथ-साथ चाँदी के दाम में बढ़ोतरी देखी गयी है, 24 कैरेट सोने की कीमत 73,350 रूपये और 1 किलो चाँदी की कीमत 87,000 रूपये हो गयी है।

भारत सरकार ने अपने बजट में सोने पर आयत शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया था। उस समय सोने के भावो में केवल 7000 रूपये की गिरावट आयी थी। लेकिन आज सोने में जुलाई के निचले स्तर से लगभग 7 प्रतिशत ज्यादा यानी की लगभग 5000 रूपये तक की बढ़ोतरी ही चुकी है। और आगे भी सोने चांदी के दामों में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे है।

भारतीय परिवारों के पास अंदाजन 30,000 टन सोना मौजूद है आज उसकी भारतीय महिलाओ के सोने की कीमत बजट से पहले की कीमत से केवल 2.75 लाख करोड़ रूपये ही कम है ,जो जल्दी ही समान या उससे ऊपर जाने के आसार नजर आ रहे है। बजट के बाद सोने के भावो में जब गिरावट आयी तब भारतीय महिलाओ को 18 लाख करोड़ रूपये की हानि हुयी थी जो की अब धीरे-धीरे रिकवर होती दिख रही है।

Also Read
देशी गाय के गोबर से बने कचरा डीकंपोजर से मिट्टी की सेहत में सुधार: जानिए कैसे

Gold(सोने) के दामों को IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) के द्वारा जारी किया जाता है, इनके द्वारा जारी किया गया सोने-चाँदी का दाम बिना किसी टैक्स के होता है, ये संस्था प्रत्येक दिन में दोपहर बाद सोने चाँदी के दामों को जारी करती है। सोने चाँदी के ताजा दामों की सूचना आपको यहाँ पर देखने को मिल जाएगी।

Today Gold Rate (आज का सोने का दाम)– आज के दाम के बारे में जानें तो 999 की शुद्धता का सोना दस ग्राम 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 73,350 रूपये है। जबकि 916 की शुद्धता का सोना दस ग्राम 22 कैरेट की कीमत 67,250 रूपये है। तथा 749 की शुद्धता का सोना दस ग्राम 18 कैरेट की कीमत 55020 रूपये है।

Gold(सोना) की कीमत (प्रति दस ग्राम)-

  1. 24 कैरेट सोने की कीमत = 73,350 रूपये
  2. 22 कैरेट सोने की कीमत = 67,250 रूपये
  3. 18 कैरेट सोने की कीमत = 55,020 रूपये

Gold(सोने) की शुद्धता की पहचान- सोने का कैरेट में मापन किया जाता है, जो सोना 24 कैरेट का होता है उसको शुद्ध मन जाता है, तथा 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने में अन्य धातुएँ मिलायी जाती है।

  1. 24 कैरेट सोने की शुद्धता = 99.9 प्रतिशत
  2. 22 कैरेट सोने की शुद्धता = 91.6 प्रतिशत
  3. 18 कैरेट सोने की शुद्धता = 75 प्रतिशत

चाँदी के दामों में भी हुई बढ़ोतरी- सोने के दामों में बढ़ोतरी के साथ साथ चाँदी के दामों में भी आपको बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंदी के दौर से गुजरते हुए चंडी के दामों में लगभग 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है। और इस बढ़ोतरी के बाद आज चांदी की कीमत लगातार बढ़ती ही जा रही है। IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) की रिपोर्ट के आधार पर 999 की शुद्धता वाली चाँदी की 1 किलोग्राम की कीमत 87,000 रूपये है, ये IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) के द्वारा जारी की गयी चाँदी की कीमत किसी भी प्रकार के टैक्स के बिना है, अर्थात ये केवल साधारण कीमत है।

सोने-चांदी के द्वारा दिया गया रिटर्न –

अवधि भारत में
सोना
भारत में
चांदी
ग्लोबल बाजार
में सोना
ग्लोबल बाजार
में चांदी
एक माह -2.1%-5.4%4.34%1%
तीन माह0%8.4%7.6%11.2%
छः माह8.8%30.6%24.1%29.4%
एक वर्ष23.2%27.1%32.3%25.7%
पांच वर्ष95.1%101%67.8%73.1%

Disclaimer- emandibhav.com आपको केवल बिना टैक्स के साधारण भाव की जानकारी देता है , सटीक भाव की जाकारी के लिए आप अपने नजदीक के ज्वैलर्स पर जाकर पता कर सकते है।

Blog

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आदमपुर मंडी भाव (Adampur Mandi Bhav): ग्वार, मूंग, सरसों के आज के भाव
  • खैरथल मंडी भाव (Khairthal Mandi Bhav): सरसों, बाजरा, कपास के आज के भाव
  • टिमरनी मंडी भाव (Timarni Mandi Bhav): गेंहू, चना, सोयाबीन के ताजा भाव
  • खरगोन मंडी भाव (Khargone Mandi Bhav): सोयाबीन, गेंहू के आज के भाव
  • मंदसौर मंडी भाव (Mandsaur Mandi Bhav): लहसून, सोयाबीन, प्याज के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav