Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

बाजार में बिक रहे केमिकल से पके आम की पहचान कैसे करें ? जानिए पूरी जानकारी

Rahul Saharan, May 16, 2025May 20, 2025

राम राम किसान साथियों एवं प्रिय ग्राहकों जैसा की आप सभी जानते है की आम ग्रीष्म ऋतू में सबसे पसंदीदा फल माना जाता है। और आम एक प्रकार का बहुत ही रसीला फल होता है। भारत देश में आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। आम का वानस्पतिक नाम- मेजीफेरा इंडिका होता है। इसके अलावा आम का उत्पादन सबसे अधिक मात्रा में भारत देश में होता है। लेकिन हाल ही में बाजार में आ रहे आमों को केमिकल से पकाया जा रहा है। ऐसे में सबसे जरूरी होता है इसकी पहचान करना की आम केमिकल से पका हुआ तो नहीं है।

आम का इतिहास-

किसान साथियों एवं प्रिय ग्राहकों भारत, पकिस्तान तथा फिलीपींस में आम को राष्ट्रीय फल माना जाता है। और बांग्लादेश में आम के पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्रदान किया गया है। भारत में आम को फलों का राजा इसलिए कहा जाता है क्योकि आम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। आम में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते है। जैसे कि – पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट, विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-E, विटामिन-B6, विटामिन-K आदि। विटामिन-A हमारी आँखों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। परन्तु अत्यधिक मात्रा में आम सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

आम की मशहूर किस्में-

किसान साथियों एवं प्रिय ग्राहकों फलों का राजा कहलाने वाले आम की बहुत सारी किस्मे बाजार में आती है। परन्तु कुछ मशहूर किस्मे है जो की निम्नलिखित प्रकार से है-

  1. दशहरी आम- उत्तर भारत में उगाया जाता है।
  2. अल्फांसो आम
  3. लंगड़ा आम
  4. केसर आम – गुजरात में उगाया जाता है।
  5. चौसा आम – उत्तर भारत में उगाया जाता है।
  6. हिमसागर आम – पश्चिमी बंगाल में उगाया जाता है।
  7. तोतापुरी आम -आंध्रप्रदेश में उगाया जाता है।
  8. मालदा आम – पश्चिमी बंगाल में उगाया जाता है।

आम की नई किस्में-

किसान साथियों एवं प्रिय ग्राहकों फलों का राजा कहलाने वाले आम की बहुत सारी किस्मे बाजार में आती है। परन्तु कुछ नई किस्मे है जो की निम्नलिखित प्रकार से है-

  1. आम्रपाली आम
  2. मल्लिका आम
  3. रत्ना आम
  4. बेंगनपल्ली आम
  5. सुवर्णरेखा आम
  6. नीलम आम
  7. वनराज आम
  8. फजली आम
  9. किशनभोग आम

कैसे करें केमिकल से पके आम की पहचान-

किसान साथियों एवं प्रिय ग्राहकों जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे आम की मांग बाजार में बढ़ती ही जा रही है। और इस बढ़ती हुयी मांग की आपूर्ति के लिए कच्चे आमों को केमिकल के द्धारा पकाकर के तैयार किया जाता है। जो की स्वास्थ्य की दृस्टि से बहुत ही नुकसान दायक होता है। आज कल बाजार में आम का पूरा बोलबाला नजर आ रहा है। लेकिन हाल ही में बाजार में आ रहे आमों को केमिकल से पकाया जा रहा है। ऐसे में सबसे जरूरी होता है इसकी पहचान करना की आम केमिकल से पका हुआ तो नहीं है।

किसान साथियों एवं प्रिय ग्राहकों इन दिनों अगर आप बाजार में बिक रहे आम को खरीदकर लाते है तो सबसे ध्यान रखने योग्य बात ये है की कहीं आप जो आम खरीदकर लाये है वो केमिकल से तो नहीं पकाया गया है। इसकी पहचान करने के लिए आप निम्नलिखित विधियों का उपयोग करके आम की पहचान कर सकते है की आम प्राकृतिक रूप से पका हुआ है या केमिकल से पकाया गया है।

1. आम के रंग से-

किसान साथियों एवं प्रिय ग्राहकों आप जो भी आम बाजार से खरीदकर के लाये है। वो प्राकृतिक रूप से पका हुआ है या केमिकल से पका हुआ है इसकी पहचान आप आम का रंग देखकर के कर सकते है। यदि आम प्राकृतिक रूप से पका हुआ है तो आम का रंग हल्का पीला होता है। और अगर आम को केमिकल के द्धारा पकाया गया है तो ऐसा आम बहुत अधिक पीला और ज्यादा चमकदार दिखाई देगा। और उस पर कहीं-कहीं हरे रंग के धब्बे भी देखने को मिल सकते है।

2. आम की खुशबू से-

किसान साथियों एवं प्रिय ग्राहकों आप जो भी आम बाजार से खरीदकर के लाये है। वो प्राकृतिक रूप से पका हुआ है या केमिकल से पका हुआ है इसकी पहचान आप आम की खुशबू लेकर के कर सकते है। यदि आम प्राकृतिक रूप से पका हुआ है तो आम की खुशबू बहुत तेज और प्राकृतिक आएगी। और अगर आम को केमिकल के द्धारा पकाया गया है तो ऐसे आम की खुशबू बहुत ही अजीबो-गरीब महसूस होगी। जो की प्राकृतिक रूप से पके हुए आम से बिलकुल ही भिन्न होगी।

3. आम को छू कर के-

किसान साथियों एवं प्रिय ग्राहकों आप जो भी आम बाजार से खरीदकर के लाये है। वो प्राकृतिक रूप से पका हुआ है या केमिकल से पका हुआ है इसकी पहचान आप आम को छू कर के कर सकते है। यदि आम प्राकृतिक रूप से पका हुआ है तो आम पूर्ण रूप से मुलायम और पूरी तरह से पका हुआ होगा। और अगर आम को केमिकल के द्धारा पकाया गया है तो ऐसे आम का एक भाग तो बहुत अधिक मुलायम होगा परन्तु दूसरा भाग कठोर होगा।

4. आम को पानी में डालकर के-

किसान साथियों एवं प्रिय ग्राहकों आप जो भी आम बाजार से खरीदकर के लाये है। वो प्राकृतिक रूप से पका हुआ है या केमिकल से पका हुआ है इसकी पहचान आप आम को पानी में डालकर के कर सकते है। यदि आम प्राकृतिक रूप से पका हुआ है तो आम को जैसे ही आप किसी पानी से भरे हुए बर्तन में डालेंगे तो आम तुरंत ही पूरा डूब जाएगा। और अगर आम को केमिकल के द्धारा पकाया गया है तो ऐसे आम पानी की सतह पर ही तैरता रहेगा। इसके अतिरिक्त यदि आपको कच्चे या हरे आम की सतह पर कुछ सफेद पाउडर जैसा पदार्थ दिखाई देता है तो ये इस बात की और संकेत करता है की इस आम को केमिकल के द्धारा पकाया गया है।

किसान साथियों एवं प्रिय ग्राहकों आप उपरोक्त विधियों का इस्तेमाल करके आम की पहचान कर सकते है आप के द्धारा खरीदा गया आम प्राकृतिक रूप से पका हुआ है या केमिकल के द्धारा पकाया गया है।

आम के मौर पर बढ़ रहा कीटों का खतरा, क्या है इससे बचाव के उपाय

कृषि समाचार कृषि सलाह

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंदौर मंडी भाव (Indore Mandi Bhav): गेहूं, लहसून, सरसों के आज के भाव
  • बैतूल मंडी भाव (Betul Mandi Bhav): गेहूं, मक्का के आज के भाव
  • मेड़ता मंडी भाव (Merta Mandi Bhav): जीरा, ग्वार, इसबगोल के आज के भाव
  • छिंदवाडा मंडी भाव (Chhindwara Mandi Bhav): मक्का, गेंहू, चना के आज के भाव
  • धामनोद मंडी भाव (Dhamnod Mandi Bhav): गेहूं, मक्का, चना के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav