आने वाले दिनों में कैसा रहेगा सोयाबीन का बाजार, जानिए सम्पूर्ण जानकारी Rahul Saharan, April 18, 2025April 18, 2025 राम राम किसान साथियों जैसा की आप सभी को मालूम है कि सोयाबीन भारत की एक महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है। सोयाबीन का वानस्पतिक नाम- ग्लाईसीन मैक्स होता है। सोयाबीन में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। देश में सोयाबीन के मुख्य उत्पादन राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, और राजस्थान हैं। बिहार, गुजरात, आंध्रप्रदेश और उत्तरप्रदेश में भी सोयाबीन की फसल का आमतौर पर उत्पादन किया जाता है। आने वाले दिनों में सोयाबीन का बाजार कैसा रहने वाला है। इसके बारे में चर्चा करते है और सम्पूर्ण जानकारी देते है।सोयाबीन के भाव (Soybean Rates) क्या चल रहे है-पिछले वर्ष सोयाबीन का उत्पादन मौसम की अनुकूलता के कारण कम हो पाया। इस वर्ष विदेशो में सोयाबीन के तेल की मांग बढ़ रही है जिससे किसानों को अच्छा भाव मिल रहा हैं। भारत सरकार द्वारा सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य लगभग 3950 रूपए/ क्विंटल निर्धारित किया गया है। व्यापारियों और मंडी जानकारों के अनुसार इस वर्ष सोयाबीन का भाव 4000/ क्विंटल से 6000/क्विंटल किस्मों के अनुसार रह सकता है। सोयाबीन के भाव में हर दिन उत्तार चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं।इस साल दलहन फसलों का बुवाई आंकड़ा-किसान साथियों दलहन की फसल भी रबी की फसल के अंतर्गत ही आती है। इस वर्ष देश में दलहन की फसलों की बुवाई का आंकड़ा लगभग 140.90 लाख हैक्टेयर दर्ज किया गया है। जो की गत वर्ष के दलहनों की बुवाई के आंकड़ों से लगभग 03.10 लाख हैक्टेयर अधिक है। गत वर्ष के रबी के सीजन में दलहन फसलों की बुवाई का आंकड़ा लगभग 137.80 लाख हैक्टेयर दर्ज किया गया था। इस वर्ष रबी के सीजन में चने की बुवाई लगभग 98.55 लाख हैक्टेयर दर्ज की गयी है जो की गत वर्ष की तुलना में लगभग 2.68 लाख हैक्टेयर अधिक है।दालों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)-किसान साथियों सरकार की और से किसानों को फसल में होने वाले नुकसान से बचाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की शुरुआत की गयी है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक फसल के लिए एक न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया है। जिस मूल्य पर सरकार किसानो से उनकी फसल की सरकारी खरीद करती है। उसी श्रेणी में दालों के लिए सरकार की ओर से विपणन वर्ष 2025-26 हेतु दालों के लिए निर्धारित किया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निम्नलिखित प्रकार से है-क्रम संख्यादालों का नामसरकार द्धारा निर्धारितन्यूनतम समर्थन मूल्य (प्रति क्विंटल)1चना5440 रूपये2मसूर6425 रूपये3मूंग8682 रूपये4अरहर7550 रूपये5उड़द7400 रूपये6सोयाबीन4892 रूपयेदालों का न्यूनतम मूल्य (MSP) और बाजार भाव-क्रम संख्यादालों का नामसरकार द्धारा निर्धारितन्यूनतम समर्थन मूल्य (प्रति क्विंटल)दालों का बाजार भाव(प्रति क्विंटल)1चना5440 रूपये5801.66 रूपये2मसूर6425 रूपये5547.85 रूपये3मूंग8682 रूपये7306.32 रूपये4अरहर7550 रूपये7141.81 रूपये5उड़द7400 रूपये6754.01 रूपये6सोयाबीन4892 रूपये4231.00 रूपयेसोयाबीन के भाव (Soybean Rates) हेतु नई किस्मे-A. एनआरसी-149 (NRC-149)-किसान साथियो इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चर रिसर्च नई दिल्ली के द्वारा लॉन्च की गयी 7 किस्मो में सोयाबीन की एनआरसी-149 (NRC-149) किस्म को इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चर रिसर्च इंदौर (मध्यप्रदेश) के द्वारा रिकमंड किया गया है। यह किस्म खरीफ ऋतू के लिए सबसे अनुकूल तथा बरसात पर आधारित किस्म है। यह किस्म भारत के राज्य दिल्ली, बिहार (पूर्वी भाग), उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश (पूर्वी भाग) आदि क्षेत्रों के लिए बहुत ही अधिक अनुकूलित होने वाली है। इस किस्म की बहुत सारी ख़ास बाते है जैसे –इस किस्म का पौधा टूटता नहीं है।इस क़िस्म के पौधे की बढ़वार भी नहीं रूकती है।यह किस्म लगभग 128 दिनों में पकाव ले लेती है।इस किस्म से किसान लगभग 25 कविण्टल प्रति हैक्टेयर की उत्पादकता ले सकता है।इस किस्म का पौधा बहुत से रोगों जैसे- पोड ब्लाइट, सफ़ेद मच्छर/मक्खी, स्टेम फ्लाई, राइजोक्टोनिआ एरियल ब्लाइट, डिफोलिएटर्स के प्रति बहुत अधिक प्रतिरोधी है।B. एआरसी-197 (ARC-197)-किसान साथियो इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चर रिसर्च नई दिल्ली के द्वारा लॉन्च की गयी 7 किस्मो में सोयाबीन की एआरसी-197 (ARC-197) किस्म को इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चर रिसर्च इंदौर (मध्यप्रदेश) के द्वारा रिकमंड किया गया है। यह किस्म खरीफ ऋतू के लिए सबसे अनुकूल तथा बरसात पर आधारित किस्म है। यह किस्म भारत के राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों के लिए बहुत ही अधिक अनुकूलित होने वाली है। इस किस्म की बहुत सारी ख़ास बाते है जैसे –इस किस्म का पौधा टूटता नहीं है।इस क़िस्म के पौधे की बढ़वार भी नहीं रूकती है।यह किस्म लगभग 110 दिनों में पकाव ले लेती है।इस किस्म से किसान लगभग 17 कविण्टल प्रति हैक्टेयर की उत्पादकता ले सकता है।इस किस्म का पौधा बहुत से रोग जैसे- सेमीलूपर के प्रति बहुत अधिक प्रतिरोधी है।इस किस्म का पौधा स्पोडोप्टेरा लीटर रोग के प्रति अधिक प्रतिरोधी है।इस किस्म का पौधा कीट तथा मक्खी के प्रति प्रतिरोधी है।देश की कुछ प्रमुख मंडियों में सोयाबीन के भाव (Soybean Rates)-Mandi (मंडी)का नामन्यूनतम भावउच्चतम भाववेरावल मंडी₹3955₹4290खामगांव मंडी₹4600₹4965बार्शी मंडी₹3500₹3925जालना मंडी₹3950₹4000गंजबसौदा मंडी₹4100₹4200मंदसौर मंडी₹3800₹4200अशोकनगर मंडी₹3900₹4100बीना मंडी₹3900₹4175खुरई मंडी₹3700₹4000सागर मंडी₹3600₹4150गदरवाड़ा मंडी₹3500₹4100विदिशा मंडी₹3500₹4250सोयाबीन के तेल का भाव (Soyabean Oil Price)-हाल ही में यूक्रेन और रूस के आपसी युद्ध के कारण तिलहनी फसलों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। जिस वजह से सोयाबीन तेल का भाव 2024 में 110 रुपए/लीटर से 170 रुपए/लीटर तक रह सकता है।सोयाबीन की अच्छी फसल के लिए भूमि की उर्वरता और पीएच 6.0 से 7.5 होना चाहिए। सोयाबीन की खेती के लिए सुखी मिट्टी उपयुक्त रहती है। सोयाबीन की फसल जून-जुलाई में बोई जाती है और अक्टूबर-नवंबर में काटी जाती है।Disclaimer– हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल/फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते हैं, हम सिर्फ आप तक बाजार के भाव पहुंचाने का प्रयास करते हैं जिससे आपको अपना निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी सम्बन्धित कृषि मंडी सिमिति से भाव की पुष्टि जरुर कर ले। आपके किसी भी प्रकार के वित्तीय नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। Blog