Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

छोटे किसानों के लिए किफायती गेंहू काटने की मशीन (Wheat Cutter Machine) जानिए सम्पूर्ण जानकारी

Rahul Saharan, August 24, 2024August 24, 2024

राम राम किसान साथियों जैसा की आप सभी जानते है की आने वाला दौर मशीनी दौर है। इस युग में सभी कार्यो को नई नई तकनीकों तथा आधुनिक उपकरणों (Modern Equipment) को सहायता से बहुत ही सफाई व जल्दी से किया जा सकता है। परन्तु इन आधुनिक कृषि यंत्रो की कीमत बहुत अधिक होती है।

इन आधुनिक मशीनरी के उपयोग से किसान समय की बचत के साथ साथ उन्नत तरीके से फसलों का बीजान तथा उनमे खरपरवार को नियंत्रित करके फसल का अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते है। परन्तु सभी किसान भाई इन आधुनिक मशीनों को नहीं खरीद पाते है तो आज उन किसान भाइयो के लिए हम लाए है एक बहुत ही किफायती दाम में गेंहू काटने की मशीन (Wheat Cutter Machine) जो की छोटे किसानो के लिए एक वरदान साबित हो रही है। और इस मशीन पर सरकार की और से सब्सिडी भी जाती है।

Also Read
कृषि यंत्रों की नई दुनिया: जानिए टॉप 5 आधुनिक उपकरण जो खेती को बनाएंगे आसान

गेंहू काटने की मशीन (Wheat Cutter Machine) क्या है –

छोटे और आर्थिक रूप से कमजोर किसान जो बहुत अधिक कीमत वाली आधुनिक मशीने नहीं खरीद पाते है। उनके लिए पेश है ये किफायती दाम में गेंहू काटने की मशीन। इस मशीन का नाम है ब्रश कटर मशीन। यह अकेली मशीन बहुत सारे उदेश्यो को पूरा करती है। इस मशीन के द्वारा छोटे किसान भाई अपनी गेंहू को खड़ी फसल के रूप में काट सकते है। इस मशीन के उपयोग से मजदूरों की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस अकेली मशीन से आप निराई गुड़ाई तथा घास की कटाई इसके साथ गन्ने की कटाई भी कर सकते है।

गेंहू काटने की मशीन (Wheat Cutter Machine) के प्रकार –

किसान साथियों आज कल बाजार में अलग अलग प्रकार के बहुत सारे गेंहू काटने वाली मशीन आती है। मुख्य रूप से 2 प्रकार की मशीन आती है। एक होती है 2 स्ट्रोक इंजन वाली तथा एक होती है 4 स्ट्रोक इंजन वाली मशीन। किसान भाई इस मशीन के द्वारा कन खर्च में अधिक कार्य कर सकते है। इस मशीन में 1 घंटे के कार्य करने में लगभग 900 एम एल (900 ml) ईंधन की खपत होती है। और इस मशीन को खरीदने पर आपको इसके साथ ब्लेड, नायलॉन वायर कटर तथा घास काटने वाली ब्लेड भी दी जाती है। जिसके द्वारा किसान भाई इस एक मशीन से कई प्रकार के कार्य कर सकता है।

Also Read
देशी गाय के गोबर से बने कचरा डीकंपोजर से मिट्टी की सेहत में सुधार: जानिए कैसे

गेंहू काटने की मशीन (Wheat Cutter Machine) का फायदे –

इस गेंहू काटने की मशीन (Wheat Cutter Machine) की मशीन के द्वारा आप एक साथ कई प्रकार के कार्य कर सकते है जैसे –

  1. इस मशीन के द्वारा किसान भाई गेंह, धान, गन्ना जैसी फसलों की कटाई कर सकते है।
  2. इसके मशीन के द्वारा घास, चारा की भी कटाई की जा सकती है।
  3. इस मशीन का उपयोग चाय के बागानों में चाय की पत्तियों को काटने तथा उनको छाटने में भी किया जा सकता है।

गेंहू काटने की मशीन (Wheat Cutter Machine) पर सब्सिडी –

किसान साथियो इस मशीन पर सरकार की और से अलग अलग वर्गों के अनुसार अलग अलग सब्सिडी निर्धारित की हुयी है जो की इस प्रकार है –

  1. तीन एचपी (03 HP) की मशीन को लेने पर सामान्य वर्ग के लोगों को लगभग 40 प्रतिशत या लगभग 10000 रूपये की सब्सिडी दी जाती है।
  2. तीन एचपी (03 HP) की मशीन को लेने पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अधिक पिछड़ा वर्ग के लोगों को लगभग 50 प्रतिशत या लगभग 12500 रूपये की सब्सिडी दी जाती है।
  3. तीन एचपी (03 HP)से पांच एच पी (05 HP) की मशीन को लेने पर सामान्य वर्ग के लोगों को लगभग 40 प्रतिशत या लगभग 16000 रूपये की सब्सिडी दी जाती है।
  4. तीन एचपी (03 HP)से पांच एच पी (05 HP) की मशीन को लेने पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अधिक पिछड़ा वर्ग के लोगों को लगभग 20000 रूपये की सब्सिडी दी जाती है।

गेंहू काटने की मशीन (Wheat Cutter Machine) का मूल्य –

किसान साथियों आज कल बाजार में बहुत सारी गेंहू काटने की मशीने आती है जो की अलग अलग अलग कंपनियों की तथा अलग अलग मूल्य की होती है। ये मशीन आपको बाजार में लगभग 9000 रूपये से लेकर 40000 रूपये तक की देखने को मिल जाएगी। आपको यह पर कुछ मशीनो के मुल्य बताते है। जैसे –

  1. बलवान बीएक्स-35 (Balwaan BX-35) का मूल्य – 12000 रूपये
  2. बलवान बीएक्स-35 बी (Balwaan BX-35 B) का मूल्य – 15000 रूपये
  3. बलवान बीएक्स-52 (Balwaan BX-52) का मूल्य – 9000 रूपये

ये मशीन छोटे और आर्थिक रूप से कमजोर किसानो के लिए बहुत ही लाभदायक मशीने है। इस के द्वारा किसान भाई कम समय में अधिक कार्य कर के समय तथा मजदुरी दोनो की बचत कर सकता है। यह मशीन आपको आधुनिक मशीनो की कीमत से बहुत कम कीमत में मिल जाएगी।

कृषि सलाह

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lehsoon Ka Aaj Ka Bhav : लहसून का आज का भाव (Today Lehsoon Bhav)
  • Aaj Chana Ka Bhav : आज चना का भाव (Today Chana Bhav)
  • Jeera Ka Aaj Ka Bhav : जीरे का आज का भाव (Today Jeera Bhav), जीरे का बाजार भाव
  • Makka Ka Aaj Ka Bhav : मक्का का आज का भाव (Today Makka Bhav)
  • Aaj Gehu Ka Bhav : आज गेहूं का भाव (Today Gehu Bhav)
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav