Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav
sarson bhav today

सरसों में एक बार फिर आई तेजी, जानिए आज के सरसों के ताजा भाव

Babu Choudhary, June 28, 2024June 28, 2024

किसान भाइयों को राम राम, सरसों की फसल तिलहन फसलों में प्रमुखता रखती है, सरसों की फसल की बुवाई नवंबर से दिसंबर के महीने में कर दी जाती है तथा मार्च से अप्रैल के महीनों में कटाई हो जाती है | इस समय सरसों की कटाई हो चुकी है तथा जिन किसान भाइयों ने अपनी फसल को अच्छे भाव की उम्मीद में रोक रखा है वो लगातार भाव के अपडेट देखना चाहते है, उनको लगातार भावों की जानकारी हमारी तरफ से मिलती रहेगी।

सोयाबीन तेल और पाम तेल के बाद सरसों का बीज दुनिया में वनस्पति तेल का तीसरा प्रमुख स्रोत है। यह सोयाबीन के बाद प्रोटीन का दुनिया का दूसरा प्रमुख स्रोत है। सरसों के बीज में तेल की मात्रा 33% से 46% तक होती है और औसत तेल रिकवरी लगभग 32% से 38% होती है। तेल निकालने के बाद, बीज के बचे हुए हिस्से का उपयोग सरसों की खली बनाने के लिए किया जाता है, जो मवेशियों और मुर्गीपालन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। यह मूलतः शीतकालीन फसल है और इसे पनपने के लिए समशीतोष्ण जलवायु की आवश्यकता होती है।

सरसों के भाव मे तेजी का कारण

इस वर्ष ओलावृष्टि के कारण सरसों की फसल को काफी नुकसान भी हुआ है जो सरसों के भाव में तेजी का मुख्य कारण बन रहा है और विदेशी बाजारों में भी सरसों के भाव में निरंतर सुधार देखा जा रहा है, रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण अधिक मात्रा में सरसो के तेल की सप्लाई नहीं हो पायी है, जिस वजह से भी तिलहनी फसल चमक उठी है।

Aaj Ka Sarso Ka Bhav- आज का सरसों का भाव (28 June 2024)

सरकार ने 2024-25 के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल रखा है। आज सरसो का भाव 4500 से 5900 रूपए प्रति क्विंटल चल रहा है, जो आने वाले समय में और भी बढ़ सकता है।

सरसों की मंडीसरसों का भाव
कोटा मंडी5200-5771 रूपए प्रति क्विंटल
बारां मंडी5300-5700 रूपए प्रति क्विंटल
श्री गंगानगर मंडी5000-5600 रूपए प्रति क्विंटल
जयपुर मंडी6075-6100 रूपए प्रति क्विंटल
आदमपुर मंडी5500-5700 रूपए प्रति क्विंटल
अलवर मंडी5300-5590 रूपए प्रति क्विंटल
मंदसौर मंडी4851-5515 रूपए प्रति क्विंटल
बैतूल मंडी4500-5600 रूपए प्रति क्विंटल
हिसार मंडी5550-5600 रूपए प्रति क्विंटल
रेवाड़ी मंडी5300-5800 रूपए प्रति क्विंटल
रायसिंहनगर मंडी5550-5700 रूपए प्रति क्विंटल
धामनोद मंडी5300-5600 रूपए प्रति क्विंटल
श्योपुर मंडी5600-5700 रूपए प्रति क्विंटल
अशोकनगर मंडी5500-5550 रूपए प्रति क्विंटल
सिरसा मंडी5560-5700 रूपए प्रति क्विंटल
जोधपुर मंडी5500-6000 रूपए प्रति क्विंटल
पोरसा मंडी5400-5525 रूपए प्रति क्विंटल
नीमच मंडी5000-5600 रूपए प्रति क्विंटल
सुमेरपुर मंडी5400-5550 रूपए प्रति क्विंटल
चरखी दादरी मंडी5800-5925 रूपए प्रति क्विंटल
टोंक मंडी5400-5735 रूपए प्रति क्विंटल
मुरैना मंडी5600-6550 रूपए प्रति क्विंटल

राज्यों की मंडियों में सरसों की आवक

राजस्थान-2,50,000 बोरी
मध्य प्रदेश -30,000 बोरी
उत्तर प्रदेश -35,000 बोरी
हरियाणा और पंजाब -20,000 बोरी
गुजरात-15,000 बोरी
अन्य (OTHER)-50,000 बोरी
कुल आवक-4,00,000 बोरी

सरसों भाव में कितनी तेज़ी आएगी

तेजी की जो संभावना जताई जा रही है उन पर इस बात का भी असर पड़ सकता है की गर्मियों के मौसम में सरसों तेल की खपत में काफी हद तक कमी आ सकती है लेकिन यह कारण दूसरे कारणों से ज्यादा प्रभावी नहीं दिखाई देता है। इसलिए लगातार तेजी की संभावनाएं बताई जा रही है। बाजार जानकारों का कहना है कि सरसों के तेल की मांग बाजार में मजबूत बनी हुई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सूरजमुखी के तेल भी बाधित होगा। इससे सूरजमुखी के तेल के रेट चढेंगें और इससे सरसों तेल की खपत भी बढेगी। यही कारण है सरसों के भाव अभी भी तेज बने हुए हैं और अभी की परिस्थितियों को देखते हुए लग रहा है कि आगे भी इसमें तेजी ही रहेगी।

Disclaimer – हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल / फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते है, हम सिर्फ आप तक बाजार भाव पहुँचाने का प्रयास करते है, जिससे आपको निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी संबधित कृषि मंडी समिति से भाव की पुष्टि आवश्यक रूप से कर लेवें। आपके किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

आज का मंडी भाव कृषि समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lehsoon Ka Aaj Ka Bhav : लहसून का आज का भाव (Today Lehsoon Bhav)
  • Aaj Chana Ka Bhav : आज चना का भाव (Today Chana Bhav)
  • Jeera Ka Aaj Ka Bhav : जीरे का आज का भाव (Today Jeera Bhav), जीरे का बाजार भाव
  • Makka Ka Aaj Ka Bhav : मक्का का आज का भाव (Today Makka Bhav)
  • Aaj Gehu Ka Bhav : आज गेहूं का भाव (Today Gehu Bhav)
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav