क्या सरसों के भाव फिर पकड़ेगें रफ्तार : जानिए सरसों के आज के भाव Rajendra Suthar, July 3, 2024July 3, 2024 किसान भाइयों मानसून का दौर लगभग शुरू हो चुका है और किसान भाई सरसों की फसल के अच्छे भाव की उम्मीद में बैठे है। किसान साथियों सरसों का भाव धीरे धीरे तेजी के लिए तैयार हो रहा है। प्रदेश की राजधानी जयपुर की बात करें तो जयपुर में सरसों के भाव 6200 रुपये/क्विंटल के आस-पास चल रहे है। सोमवार को बड़ी मंडियों में सरसों के भाव में 20-50 रूपये/क्विंटल बढ़ोतरी देखने को मिली है। वही सरसों तेल, सरसों बीज और फिलटर्ड तेल में भी 50 रूपये तक की तेजी दिखने को मिली है।सरसों ताजा मार्केट रिपोर्ट (Sarson Market Report)किसान भाइयों सरसों की मार्केट रिपोर्ट की बात करें तो जुलाई की शुरुआत की सुबह से मलेशिया का बाजार तेजी के साथ खुला। जिससे सरसों के भावों में तेजी रहने की उम्मीद को जागृत कर दिया है। लेकिन हाफैड की बिक्री के समाचार के बाद से बाजार में अनुमान के अनुसार तेजी नहीं आई है। सरसों की आवक में भी गिरावट देखने को मिली है।भरतपुर मंडी की बात करें तो भरतपुर में बाजार तेज रहा और अंतिम भाव 5825 रूपये/क्विंटल रहे। वही देश की राजधानी दिल्ली में बीते मंगलवार को सरसों भाव 6100 रूपये/क्विंटल रहे, जो अब तक के भाव के अनुसार सरसों के अच्छे भाव है। वही चरखी दादरी में सरसों 6075 रूपये/क्विंटल में बिका। हिंडौन में 5840 रूपये/क्विंटल , गंगापुर में 5860 रूपये/क्विंटल, निवाई में 5800 रूपये/क्विंटल, कोटा में 5790 रूपये/क्विंटल, अशोकनगर में सरसों 5600 रूपये/क्विंटल , खैरथल में 5875 रूपये/क्विंटल और रेवाड़ी में सरसों भाव 5850 रूपये/क्विंटल तक रहे। बीते जून में जहां सरसों की आवक 5 लाख बोरी थी वही अब जुलाई में आवक घटकर 3.5 लाख हो गई है जिसका प्रमुख कारण किसानो द्वारा सरसों के भावो की तेजी की उम्मीद से सरसों को भंडारित करना है।हाजिर मंडियों के भाव (Haazir Mandi Rate)किसान भाइयों काफी लम्बे समय के बाद हाजिर मंडियों में सरसों भाव में अच्छा सुधार आया है। आज प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव इस प्रकार रहे –रायसिंघनगर में सरसों भाव -5700 – 5940 रूपये/क्विंटल,विजयनगर में सरसों भाव – 5400 – 5500 रूपये/क्विंटलगोलूवाल मंडी में सरसों भाव – 5765 – 5870 रूपये/क्विंटलपीलीबंगा मंडी में सरसों भाव – 5600 – 5641 रूपये/क्विंटलश्री गंगानगर मंडी में सरसों भाव -5600 – 5712 रूपये/क्विंटलअनूपगढ़ मंडी सरसों भाव – 5690 – 5750 रूपये/क्विंटलघड़साना मंडी सरसों भाव – 5790 – 5950 रूपये/क्विंटलसूरतगढ़ मंडी सरसों भाव – 5590 – 5660 रूपये/क्विंटलबीकानेर मंडी सरसों भाव – 5500 – 5650 रूपये/क्विंटलरावला मंडी सरसों भाव – 5690 – 5770 रूपये/क्विंटलऐलीनाबान मंडी सरसों भाव – 5690 – 5750 रूपये/क्विंटलआदमपुर मंडी सरसों भाव – 5690 – 5650 रूपये/क्विंटलसिवानी मंडी सरसों भाव – 5650 – 5720 रूपये/क्विंटलसिरसा मंडी मंडी सरसों भाव – 5600 – 5700 रूपये/क्विंटलरेवाड़ी मंडी सरसों भाव – 5700 – 5850 रूपये/क्विंटलनीमच मंडी रायड़ा (सरसों) भाव – 5300-5600 रूपये/क्विंटलमंदसौर मंडी सरसों भाव – 5290 – 5650 रूपये/क्विंटलबैतूल मंडी रायड़ा (सरसों) भाव – 5000-5300 रूपये/क्विंटलइंदौर मंडी रायड़ा (सरसों) भाव – 5300-5400 रूपये/क्विंटलउज्जैन मंडी रायड़ा (सरसों) भाव – 5000-5300 रूपये/क्विंटलसरसों के तेल और खल के भावराजधानी जयपुर में सरसों के तेल के भाव 181रुपये /किलो हो गए है जबकि सरसो एक्सपेलर तेल के भाव 171रुपये /किलो हो गए है। वही सरसों की खल के भावों में बढ़ोतरी होकर भाव 2700 रूपये/क्विंटल हो गए है।सरसों की आवक : बीते मंगलवार को सरसों की दैनिक आवक 3.50 बोरी हुई। राजस्थान मंडियों की बात करें तो राजस्थान की मंडियों में सरसों की आवक 2.25 लाख बोरी हुई वही मध्यप्रदेश की मंडियों में सरसों की आवक 25 हजार बोरी, उत्तरप्रदेश की मंडियों में सरसों की आवक 30 हज़ार बोरी हुई। पंजाब, हरियाणा की मंडियों में 15 हजार बोरी और गुजरात की मंडियों में सरसों की आवक 15 हजार बोरी रही वही अन्य राज्यों की मंडियों में सरसों की आवक लगभग 40 हजार बोरी रही।आने वाले दिनों में कैसा रहेगा सरसों का बाजारकिसान साथियो आने वाले दिनों में सरसों के भाव क्या रह सकते है ये कहना कठिन है। क्योकी अगर मलेशिया के बाजार की बात करें तो आज बाजार खुलने पर 1% की कमजोरी दिखाई दे रही है। वही सोमवार को अच्छी तेजी देखने को मीली थी। ये सरसों के भाव आवक पर निर्भर है। पिछली साल की तुलना करें तो इस बार सरसों की आवक लगभग 1.5 लाख बोरी प्रतिदिन कम चल रही है। फिर भी आने वाले 15 दिनों में सरसों के भाव में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।Disclaimer – हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल / फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते है, हम सिर्फ आप तक बाजार भाव पहुँचाने का प्रयास करते है, जिससे आपको निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी संबधित कृषि मंडी समिति से भाव की पुष्टि आवश्यक रूप से कर लेवें। आपके किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। आज का मंडी भाव कृषि समाचार