नए सीजन के साथ ही मंडियों में नई सरसों की आवक शुरू: जानिए क्या भाव बिकेगी आपकी सरसों Rahul Saharan, January 18, 2025January 18, 2025 राम राम किसान साथियों जैसा की आप सभी को मालूम है की मंडियों में नई सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। और नई सरसों की आवक की सम्भावना से पहले ही सरसों के भावो ने निचे की तरफ रुख कर लिया है। और इस वर्ष सरसों की आवक बहुत अधिक होने की उम्मीद नजर आ रही है। हाल ही में सरसों की जो आवक हो रही है, उसके भावों ने अपना रुख निचे की और कर लिया है।किसान साथियों इस बार सरसो की फसल के भावो में कमी देखने को मिल रही है। इस बार मंडियों में सरसो की फसल के भाव नीचे की ओर रुख कर चुके है। और इससे यह अंदाजा लगया जा सकता है की आने वाले दिनों में सरसों के भाव में और अधिक कमी आने की सम्भावना नजर आ रही है। पिछले वर्ष भारत सरकार ने स्थानीय तिलहन किसानों के समर्थन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था। जिसका मुख्य उद्देश्य के अंतर्गत घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कच्चे और रिफाइनड खाद्य तेलों पर मूल आयात ड्यूटी में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया था।किसान साथियों सरसों के भावों में उथल-पुथल मची हुयी है। भाव लगातार ऊपर निचे जा रहे है इसके साथ ही पाम ऑयल भी लगभग 3 महीनो के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गया है। किसान भाइयों मलेशिया बाजार में मार्च वायदा गत एक सप्ताह में 200 रिंगिट प्रति टन तक नीचे गिर चुका है। सरसों के साथ साथ सोयाबीन के भाव भी लगातार नीचे गिरते हुए नजर आ रहे है। हाल ही में राजस्थान राज्य के बारां जिले की मंडी में नई सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। और जैसे जैसे सरसों की आवक बढ़ेगी इसके भाव भी बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।सरसों के भाव में गिरावट-किसान साथियों जैसा की आप सभी जानते है की हाल ही में एक प्रमुख त्यौहार मकर संक्रांति गया है और इसके जाने के साथ ही सरसों के भावों ने अपना रुख नीचे की और बना लिया है। और सरसों के भाव में लगभग 150 रूपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट देखने को मिल रही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सरसों के भाव 6600 रूपये प्रति क्विंटल से गिरकर लगभग 6450 रूपये प्रति क्विंटल आ चुके है। तथा इसके साथ ही राजस्थान के जिले भरतपुर में भी सरसों के भाव 6200 रूपये प्रति क्विंटल से गिरकर लगभग 6051 रूपये प्रति क्विंटल तक आ चुके है। इसके साथ ही सोयाबीन के भाव में भी लगभग 50 रूपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिल रही है।सरसों के भाव में गिरावट के कारण-किसान साथियों सरसो के भाव में गिरावट का सबसे प्रमुख कारण सरसों की डिमांड का बहुत कम होना है। क्योकि आप सभी जानते है की कुछ समय पश्चात सभी मंडियों में नई सरसों की आवक शुरू हो जाएगी। जिससे इसकी आवक में वृद्धि होगी और बाजार धीरे-धीरे निचे की और जाएगा। दूसरा सबसे बड़ा कारण ये है की सरसों का स्टॉक बहुत ज्यादा बड़ा नहीं है और सरसों की फसल की मात्रा भी कम ही नजर आ रही है। इसके साथ तेल कम्पनिया और तेल मील अपनी आवश्यकता के अनुसार ही सरसो की खरीद कर रही है। जिसके चलते सरसो का स्टॉक बिलकुल भी नहीं हो पा रहा है। और सरसो की डिमांड भी नहीं बढ़ रही है जिसके चलते सरसो के भावो में गिरावट देखने को मिल रही है।किसान साथियों सरसों के भावों में गिरावट में विदेशी बाज़ारों का भी महत्वपर्ण हाथ है। मलेशियाई क्रूड पाम आयल की वायदा कीमतों में शुक्रवार को लगातार चौथे स्तर की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही इसके सहभागी वेजिटेबल ऑयल्स की कमजोरी और कम डिमांड के चलते बाजार में दबाव बढ़ रहा है। हाल ही में बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर मार्च डिलीवरी हेतु बेंचमार्क पाम आयल कॉन्ट्रेक्ट लगभग 16-17 रिंगिट की गिरावट के साथ लगभग 4281 रिंगिट प्रति मीट्रिक टन पर बंद हुआ है। हाल ही में कार्गो सर्वेयर इंटरटेक टेस्टिंग सर्विसेस और एमस्पेस एग्री मलेशिया के अनुसार 15 जनवरी तक मलेशिया पाम आयल का निर्यात लगभग 23-24 प्रतिशत तक कम हो सकता है। भारत देश पाम आयल का सबसे बड़ा खरीददार है।तेल मिलों पर सरसों के भाव-किसान साथियों सरसों की सबसे बड़ी खरीददार तेल मील होती है। आएये आज हम आपको कुछ तेल मिलों में सरसो भावों के बारे में बताते है-क्रम संख्या मील का नाम सरसो का भाव (प्रति क्विंटल)1अडानी अलवर मील6275 रूपये2अडानी बूंदी मील6350 रूपये3गोयल कोटा मील6200 रूपये4शारदा मील6600 रूपये5सलोनी मील6125 रूपये6बीपी मील आगरा6600 रूपयेसरसों के ताजा भाव-किसान साथियों सरसो के भावों में गिरावट आमतौर पर मीलों तथा खाद्य तेलों की कम डिमांड के कारण आई है। सरसों की क्रशिंग मांग कम हो जाने के कारण ऊपर के स्तरों पर भी मांग में भारी मात्रा में कमी देखने को मिल रही है। किसान भाइयों हाल ही सरसों के तेल में लगभग 3 रूपये प्रति लीटर तक की गिरावट देखने को मिल रही है। और सरसों की खल में लगभग 40-50 रूपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिल रही है। हाल ही में राजस्थान राज्य के बारां जिले की मंडी में नई सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी उसमे बहुत अधिक नमी देखने को मिल रही है।किसान भाइयों आइए आज हम आपको देश की विभिन्न मंडियों के भावों के बारे में आपको अवगत करवा रहे है। हम आपको अलग अलग मंडियों में सरसो के चल रहे भावों के बारे में बताने जा रहे है-क्रम संख्या मंडी का नाम सरसों का ताजा भाव (रूपये प्रति क्विंटल)1आगरा₹58502हापुड़₹60503श्रीगंगानगर₹57434टोंक₹60345निवाई₹58506अलवर₹61007सुमेरपुर₹57508मुरैना₹58409गंगापुर सिटी₹604010दादरी₹607011दिल्ली₹550012भरतपुर₹549013जयपुर₹645014कोटा₹560015हिंडोन₹569016आदमपुर₹594017अलीगढ़₹590018बीकानेर₹545019जोधपुर₹646020बरवाला₹583521हिसार₹552522खैरथल₹620023ग्वालियर₹590024सिवानी₹610025रावतसर₹580026संगरिया₹560827ऐलनाबाद₹591128सिरसा₹610029रायसिंहनगर₹565030गजसिंहपुर₹575531सूरतगढ़₹570032गोलूवाला₹5802Disclaimer – हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल / फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते है, हम सिर्फ आप तक बाजार भाव पहुँचाने का प्रयास करते है, जिससे आपको निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी संबधित कृषि मंडी समिति से भाव की पुष्टि आवश्यक रूप से कर लेवें। आपके किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान के लिए हम जिम्मे कृषि समाचार