सरसों जोरदार तेजी के साथ 7000 पार, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बाजार Rahul Saharan, September 19, 2024September 19, 2024 राम राम किसान साथियों जैसा की आप सभी जानते है कि सरसों की फसल एक बहुत ही लाभदायक फसल है। और सरसों की पैदावार भी इस साल किसानो को अच्छी मिली थी। अब सरसो के बीजान का समय एक बार फिर से शुरू हो गया है। और सरसों के भावो में इस बार रिकार्ड तोड़ वृद्धि देखी जा सकती है। और सरसों की फसल में यह तेजी देख कर किसानों के लिए एक बहुत ही अधिक अच्छा संकेत माना जा रहा है। और सरसों के भाव में यह वृद्धि देखते हुए आने वाले दिनों में भाव और अधिक बढ़ने के आसार नजर आ रहे है।किसान साथियों इस बार सरसो की फसल के भावो में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इस बार मंडियों में सरसो की फसल के भाव 7000 पार कर चुके है। और इस तेजी से यह अंदाजा लगया जा सकता है की आने वाले दिनों में सरसों के भाव में और अधिक तेजी आने की सम्भावना नजर आ रही है। क्योकि हाल ही भारत सरकार ने स्थानीय तिलहन किसानों के समर्थन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है जिसका मुख्य उद्देश्य के अंतर्गत घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कच्चे और रिफाइनड खाद्य तेलों पर मूल आयात ड्यूटी में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।किसान साथियो हाल ही में भारत सरकार ने कच्चे और रिफाइनरी खाद्य तेलों पर मूल आयात ड्यूटी में वृद्धि करने के निर्णय के कारण कच्चे खाद्य तेलों पर प्रभावी शुल्क 5.5% से बढ़कर 27.5% हो जाएगा, और रिफाइंड खाद्य तेलों पर यह 13.75% से बढ़कर 35.75% हो जाएगा। जिसके कारण सरसो के भावों में तेजी देखी जा रही है। और हाल ही में भारत सरकार के इस निर्णय के बाद आज सरसो के भाव 7000 रूपये प्रति कविण्टल को पार कर चुके है।सरसों के दामों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए बाजार में सरसों की आवक में भी धीरे धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसके चलते किसानों के चेहरे पर राहत भरी खुसी देखने को मिल रही है। सरसों के दाम में बढ़ोतरी होने से किसानों को अपनी फसल पर बेहतर मूल्य प्राप्त करना का मौका मिल रहा है। इससे उनकी आय में वृद्धि हो सकती है और वे अपनी आर्थिक स्थिति को भी सुधार सकते हैं। सरसों के ये बढ़ते हुए भाव किसानों को उच्च गुणवत्ता की फसल उगाने के लिए भी काफी हद तक प्रोत्साहित करने में कारगर साबित हो सकता है।प्रमुख मंडियों के भाव (Today Sarso Bhav)-प्रमुख मंडियों में सरसो के भाव निम्नलिखित प्रकार से है –मंडी का नाम सरसों का भाव (रूपये प्रति कविण्टल)शमसाबाद आगरा6000-7050दिग्नेर आगरा6300-6800अलवर6000-7000कोटा5500-6500मुरैना5800-7050किसान साथियो सरसों के इस भाव को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले दिनों में सरसों के भाव और अधिक बढ़ सकते है। जिसका प्रमुख कारण कच्चे और रिफाइनड खाद्य तेलों पर मूल आयात ड्यूटी में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का निर्णय लेना है।प्रमुख राज्यो में सरसों की कुल आवक की स्थिति –प्रमुख राज्यो की मंडियों में सरसों की आवक निम्नलिखित प्रकार से है –राज्य का नाम सरसो की आवक (बोरी में)राजस्थान (RAJSTHAN)1,35,000मध्य प्रदेश (MADHYA PRADESH)20,000उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH)40,000हरियाणा और पंजाब (HARYANA And PUNJAB)15,000गुजरात (GUJRAT)15,000अन्य राज्य (OTHER STATE)40,000सरसों की कुल आवक (TOTAL ARRIVAL) -2,65,000 बोरीDisclaimer– हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल/फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते हैं, हम सिर्फ आप तक बाजार के भाव पहुंचाने का प्रयास करते हैं जिससे आपको अपना निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी सम्बन्धित कृषि मंडी सिमिति से भाव की पुष्टि जरुर कर ले। आपके किसी भी प्रकार के वित्तीय नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। कृषि सलाह