Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

मंडी में सरसों के भाव हुए कम: जानिए कहाँ मिल रहा है सबसे बेहतर रेट

Rahul Saharan, January 14, 2025January 14, 2025

राम राम किसान साथियों जैसा की आप सभी को मालूम है कि लगभग 1 महीने के बाद मंडियों में नई सरसों की आवक शुरू होने वाली है। और नई सरसों की आवक की सम्भावना से पहले ही सरसों के भावो ने निचे की तरफ रुख कर लिया है। और इस वर्ष सरसों की आवक बहुत अधिक होने की उम्मीद नजर आ रही है। हाल ही में सरसों की जो आवक हो रही है, उसके भावों ने अपना रुख निचे की और कर लिया है।

किसान साथियों इस बार सरसो की फसल के भावो में कमी देखने को मिल रही है। इस बार मंडियों में सरसो की फसल के भाव नीचे की ओर रुख कर चुके है। और इससे यह अंदाजा लगया जा सकता है की आने वाले दिनों में सरसों के भाव में और अधिक कमी आने की सम्भावना नजर आ रही है। पिछले वर्ष भारत सरकार ने स्थानीय तिलहन किसानों के समर्थन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था। जिसका मुख्य उद्देश्य के अंतर्गत घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कच्चे और रिफाइनड खाद्य तेलों पर मूल आयात ड्यूटी में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया था।

किसान साथियो पिछले वर्ष भारत सरकार के कच्चे और रिफाइनरी खाद्य तेलों पर मूल आयात ड्यूटी में वृद्धि करने के निर्णय के कारण कच्चे खाद्य तेलों पर प्रभावी शुल्क 5.5% से बढ़कर 27.5% हो गया था, और रिफाइंड खाद्य तेलों पर यह 13.75% से बढ़कर 35.75% हो गया था। जिसके कारण सरसो के भावों में तेजी देखी जा रही थी।

सरसों के दामों में हो रही इस कमी को देखते हुए बाजार में सरसों की आवक में भी धीरे धीरे कमी देखने को मिल रही है। जिसके चलते किसानों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिल रही है। सरसों के दाम में कमी होने से किसानों को अपनी फसल पर बेहतर मूल्य प्राप्त करने का मौका नहीं मिल रहा है।

किसान भाइयों आइए आज हम आपको देश की विभिन्न मंडियों के भावों के बारे में आपको अवगत करवा रहे है। हम आपको अलग अलग मंडियों में सरसो के चल रहे भावों के बारे में बताने जा रहे है-

क्रम संख्या मंडी का नाम सरसों का ताजा भाव
(रूपये प्रति क्विंटल)
1आगरा₹6800
2हापुड़₹6650
3श्रीगंगानगर₹5905
4टोंक₹6130
5निवाई₹6150
6अलवर₹6200
7सुमेरपुर₹5950
8मुरैना₹5950
9गंगापुर सिटी₹6220
10दादरी₹6470
11दिल्ली₹6500
12भरतपुर₹5900
13जयपुर₹6600
14कोटा₹6000
15हिंडोन₹6165
16आदमपुर₹6092
17अलीगढ़₹5800
18बीकानेर₹5600
19जोधपुर₹6460
20बरवाला₹6150
21हिसार₹6100
22खैरथल₹6150
23ग्वालियर₹6050
24सिवानी₹6100

Disclaimer – हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल / फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते है, हम सिर्फ आप तक बाजार भाव पहुँचाने का प्रयास करते है, जिससे आपको निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी संबधित कृषि मंडी समिति से भाव की पुष्टि आवश्यक रूप से कर लेवें। आपके किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

कृषि समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बैतूल मंडी भाव (Betul Mandi Bhav): गेहूं, मक्का के आज के भाव
  • उज्जैन मंडी भाव (Ujjain Mandi Bhav): गेंहू, सोयाबीन, लहसून के आज के भाव
  • इंदौर मंडी भाव (Indore Mandi Bhav): गेहूं, लहसून, सरसों के आज के भाव
  • मंदसौर मंडी भाव (Mandsaur Mandi Bhav): लहसून, सोयाबीन, प्याज के आज के भाव
  • नीमच मंडी भाव (Neemuch Mandi Bhav): सरसों, सोयाबीन के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav