Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

प्याज के भाव में हलचल जारी : जानिए आज के प्याज के भाव

Rajendra Suthar, July 9, 2024July 9, 2024

बीते मध्य जून से प्याज के भावो में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जो की आम आदमी के लिए चिंताजनक है। प्याज भारतीय रसोईघरों में एक महत्वपूर्ण सामग्री है और इसकी कीमतों का असर सभी को पड़ता है। पिछले कुछ हफ्तों से प्याज के भाव में प्रतिदीन 50-100 रूपये की तेजी देखने को मिल रही है।

विभिन्न भागों में देश भर में प्याज की कीमतों में अंतर देखा जा रहा है। उत्तर भारत में बढ़ती हुई बारिशों के कारण प्याज की उत्पादन में कठिनाई हो रही है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर इसकी कीमतें ऊपर चढ़ गई हैं। वहीं, दक्षिण भारत में तेलंगाना, कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश जैसे प्रांतों में प्याज की आपूर्ति अच्छी रही है, जिससे यहां कीमतें थोड़ी कम हैं। इस दौरान, व्यापारिक बाजारों में भी प्याज के भाव में छोटी-मोटी हलचल देखने को मिल रही है। कुछ बाजारों में सप्लाई चेन स्थिर है, जबकि कुछ जगहों पर आपूर्ति की गति में बदलाव आया है।

प्याज की बाजार भाव रिपोर्ट

बाजार के जानकारों के अनुसार सब्जियों में मुख्यतः प्याज के भाव में चल रही ये तेजी जल्दी रुकने वाली नहीं है। क्योकी भारतीय मौसम विभाग की प्राप्त जानकारी के अनुसार जुलाई और अगस्त में भारी मानसून की सम्भावना जताई जा रही है। मानसून की ये भारी बारिश खरीफ के मौसम में बोई गई प्याज की फसल के लिए काफी नुकसानदेह हो सकती है।

वही प्याज के भंडारण की बात करे तो रबी सीजन के प्याज का किसानो के पास भण्डारण है जिस पर बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है। बारिश और उमस के कारण प्याज सड़ने लगता है , इस दौरान स्टॉक किये गए प्याज भी प्रभावित हो सकता है।

किसानो के द्वारा किये गए कई महीनो के संघर्ष और निर्यात को मंजूरी देनी की चल रही मांग को केंद्र सरकार ने मई 2024 में प्याज के निर्यात की मंजूरी दे दी थी जिससे विदेशी बाजार में प्याज भेजा जा रहा है। निर्यात शुरू होने और आवक कमजोर होने के कारण किसानो को प्याज के अच्छे भाव मिल रहे है। साथ ही बढ़ती गर्मी में घरेलु खपत में प्याज की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते 15 दिनों के प्याज के भावो के आंकड़े देखे तो अब तक प्याज के भाव में 30 % के बढ़ोतरी हो चुकी है।

Also Read
PM Kisan Khad Yojana : किसानों की हो गई मौज , अब बीज और खाद लेने के लिए मिलेंगे ₹11000, जानिए कैसे करें आवेदन

प्रमुख मंडियों में आज के प्याज के भाव :

इंदौर मंडी प्याज भाव -800-3200 रूपये/क्विंटल

मंदसौर मंडी प्याज भाव -1000-3057 रूपये/क्विंटल

प्रतापगढ़ मंडी प्याज भाव – 1420-2899 रूपये/क्विंटल

शामगढ़ मंडी प्याज भाव -990-2710 रूपये/क्विंटल

आष्टा मंडी प्याज भाव – 1000-3000 रूपये/क्विंटल

जोधपुर मंडी प्याज भाव -1500-3500 रूपये/क्विंटल

कोटा मंडी प्याज भाव -1800-3250 रूपये/क्विंटल

इस संक्षेप में, आज के प्याज के भाव पर एक नजर डालने के बाद यह स्पष्ट होता है कि वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में इसकी कीमतों में थोड़ा बदलाव हो रहा है। यह बदलाव मौसम और व्यापारिक तंत्र के अनुसार हो रहे हैं।

मुख्य मंडियों में प्याज के हाजिर भाव इस प्रकार है –दिल्ली की आजादपुर मंडी और लखनऊ मंडी में प्याज के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। आजादपुर मंडी में प्याज के भाव 28 से 35 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गए है। इंदौर मंडी में प्याज 25-32 रूपये प्रति किलो से बिक रहा है। वही हरियाणा के मंडियों में प्याज 32-38 रूपये प्रति किलो से बिक रहा है।

आने वाले दिनों में किस प्रकार रहेगे प्याज के भाव

आने वाले दिनों में प्याज के भाव का अनुमान लगाना कठिन है, क्योंकि यह विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। निम्नलिखित कुछ कारक इसमें महत्वपूर्ण हो सकते हैं:

  1. मौसम: प्याज के उत्पादन में मौसम का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अधिक वर्षा या सूखा प्याज के उत्पादन को प्रभावित कर सकता हैं। अगर मौसम अनुकूल रहता है, तो कीमतों में स्थिरता आ सकती है।
  2. कृषि नीति: सरकारी नीतियां और उत्पादन अनुदान प्रणालियां भी प्याज के भाव पर प्रभाव डाल सकती हैं। किसानों को अच्छी मूल्य और सहायता मिलने पर प्याज की उत्पादन में वृद्धि हो सकती है।
  3. अंतरराष्ट्रीय व्यापार: प्याज की अंतरराष्ट्रीय व्यापार स्थिति भी इसकी कीमतों पर प्रभाव डालती है। उत्पादक देशों के बीच व्यापार में परिस्थितियों के बदलने से भी कीमतें परिवर्तित हो सकती हैं।
  4. उपभोक्ता मांग: प्याज की उपभोक्ता मांग भी उसकी कीमतों पर असर डालती है। उत्पाद की डिमांड और सप्लाई के अनुसार कीमतें बदल सकती हैं।

इन सभी कारकों को मध्यस्थ करके यह कहना मुश्किल है कि आने वाले दिनों में प्याज के भाव कैसे होंगे। हालांकि, सामान्यतः अगर मौसम सामान्य रहता है और कृषि नीतियां समर्थन प्रदान करती हैं, तो उत्पादन में स्थिरता रह सकती है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार और उपभोक्ता मांग भी महत्वपूर्ण फैक्टर होंगे।

Disclaimer– हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल/फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते हैं, हम सिर्फ आप तक बाजार के भाव पहुंचाने का प्रयास करते हैं जिससे आपको अपना निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी सम्बन्धित कृषि मंडी सिमिति से भाव की पुष्टि जरुर कर ले। आपके किसी भी प्रकार के वित्तीय नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

कृषि समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lehsoon Ka Aaj Ka Bhav : लहसून का आज का भाव (Today Lehsoon Bhav)
  • Aaj Chana Ka Bhav : आज चना का भाव (Today Chana Bhav)
  • Jeera Ka Aaj Ka Bhav : जीरे का आज का भाव (Today Jeera Bhav), जीरे का बाजार भाव
  • Makka Ka Aaj Ka Bhav : मक्का का आज का भाव (Today Makka Bhav)
  • Aaj Gehu Ka Bhav : आज गेहूं का भाव (Today Gehu Bhav)
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav