Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

सब्जियों की महंगाई : प्याज, टमाटर और लहसुन की कीमतें तीन गुना बढ़ीं

Rajendra Suthar, September 25, 2024September 25, 2024

बारिश में मौसम में जब धरती पर हरियाली बिखर जाती है, तब लोगों की रसोई में महंगाई की आग तेजी से भड़क जाती है। वर्तमान में हो रही सब्जियों के दामों में एकाएक बढ़ोतरी ने आम लोगों के बजट को गड़बड़ा कर रख दिया है। खासकर, टमाटर, प्याज, लहसुन और अन्य आवश्यक सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं।

हाल ही में सब्जियों के भावों में दोगुनी से तीन गुनी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। विशेष रूप से टमाटर की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। बीते 10 दिनों के बात करे तो बीते 10 दिनों में टमाटर के भाव 40 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 50 से 80 रुपए प्रति किलो हो गए है। वही शिमला मिर्च का हाल भी कुछ ऐसा ही है,जो अब 150 रुपए प्रति किलो बिक रही है। प्याज की बात करे तो प्याज पहले पहले 50-60 रुपए प्रति किलो था। अब 70-80 रुपए प्रति किलो में मिल रहा है।

लहसून के भाव भी चौंका देने वाले है। पहले 200 रुपए प्रति किलो में बिकने वाला लहसुन अब 400 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। यह स्थिति आम जनता के लिए काफी चिंता का विषय बन गई है।

Also Read
फ्रोजन भ्रूण तकनीक से जन्मा पहला बछड़ा: जानिए सम्पूर्ण जानकारी

नींबू और धनिया जैसी सामग्रियों के दाम भी बढ़ गए हैं। 80-100 रुपए प्रति किलो बिकने वाला नींबू अब 100-150 रुपए प्रति किलो में बिक रहा है। धनिया की कीमतें भी 150 से 300 रुपए किलो तक पहुंच गई हैं। इस प्रकार आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।

सब्जियों के भाव (Price Of Vegetables)

सब्जीअधिकतम भाव (रूपए/किलो)न्यूनतम भाव (रूपए/किलो)
टमाटर₹80₹50
प्याज₹80₹60
शिमला मिर्च₹150₹100
लहसून₹480₹300
पालक₹80₹50
गोभी₹130₹80
नीम्बू₹150₹90
गिलकी₹100₹75
लौकी₹60₹45
चाइना खीरा₹65₹40
देशी खीरा₹55₹30
धनिया₹300₹145
बैंगन₹80₹60
कद्दू₹60₹40
ग्वारफली₹120₹100
अरबी₹80₹72
पत्तागोभी₹65₹55
नया आलू₹50₹38
पालक₹80₹60
मैथी₹160₹144
Also Read
आत्मा कार्यक्रम: 30 सितंबर तक जमा करें आवेदन, पंचायत स्तर पर किसानों को मिलेगा सम्मान

सब्जियों के भाव में बढ़ोतरी के कारण

बाजार में सब्जियों के भावों में हो रही बढ़ोतरी ने हर किसी को परेशान कर दिया है। आम लोग अपने दैनिक खर्चों में कटौती करने पर मजबूर हैं। कई लोग अब सब्जियों की जगह फल या अन्य सस्ते विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि कुछ सब्जियों की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है, लेकिन प्याज टमाटर और लहसुन के दामों में कोई राहत नहीं दिख रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस महंगाई का दौर एक से डेढ़ महीने तक जारी रह सकता है।

बीते महीनों में हुई लगातार बारिश के प्रभाव से सब्जियों के उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। कई फसलें बारिश में खराब हो गई जिससे आवक में कमी आई है। जब उत्पादन में गिरावट आती है तो स्वाभाविक रूप से कीमतें बढ़ जाती हैं। बाजार में इसी वजह से भावों में उछाल देखने को मिल रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा आयात शुल्क (इम्पोर्ट ड्यूटी) में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई जो इस महंगाई का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है। इससे सरसों तेल में प्रतिदिन 250-300 रुपए की वृद्धि देखने को मिल रही है। जब आवश्यक खाद्य सामग्रियों की कीमतें बढ़ती हैं तो इसका असर सब्जियों पर भी पड़ता है।

निष्कर्ष

सब्जियों की कीमतों में हो रही वृद्धि ने आम लोगों के जीवन को कठिन बना दिया है। इस महंगाई से निपटने के लिए सरकार और किसानों को मिलकर काम करना होगा। यदि इस स्थिति में जल्द ही सुधार नहीं हुआ, तो इससे समाज के सभी वर्गों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मि सकता है।

आशा करते हैं कि जल्द ही इस महंगाई की आग पर काबू पाया जा सकेगा और आम जनता को राहत मिलेगी। तब तक हमें अपने बजट को लेकर सतर्क रहना होगा और समझदारी से खर्च करना होगा।

कृषि समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीकानेर मंडी भाव (Bikaner Mandi Bhav): सरसों, चना, जीरे के आज के भाव
  • फलोदी मंडी भाव (Phalodi Mandi Bhav): गवार, मोठ, मूंग, मेथी, रायड़ा के आज के भाव
  • नागौर मंडी भाव (Nagaur Mandi Bhav): मूंग, जीरा के आज के भाव
  • ऊंझा मंडी भाव (Unjha Mandi Bhav): जीरा, इसबगोल, सौंफ के आज के भाव
  • नोखा मंडी भाव (Nokha Mandi Bhav): मूंगफली, मोठ, इसबगोल के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav