प्याज के दाम (Onion Rates) में आई बड़ी गिरावट, बाजार में आवक ने मचाई हलचल: जानें आगे क्या रहेगा रुख? Rahul Saharan, January 31, 2025January 31, 2025 राम राम किसान साथियों जैसा की अआप सभी को मालूम है की भारत में प्याज के दामों ने आसमान को छूने की तैयारी कर ली थी। पिछले कुछ दिनों से प्याज के दामों में लगातार तेजी देखी जा रही थी। प्याज के निर्यात शुरू हो जाने के कारण मंडियों में प्याज की आवक में भारी मात्रा में गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन हल ही में प्याज के दाम (Onion Rates) में बहुत बड़ी गिरावट आई है। जिसका मुख्य कारण है बाजार में प्याज की बम्पर आवक। हाल ही में प्याज की बम्पर आवक ने बाजार में हलचल मचा दी है।प्याज की आवक का दाम (Onion Rates) पर असर-किसान साथियों हाल ही में भारत के कृषि मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार गत वर्ष 2024 में जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्याज की आवक लगभग 15,050 टन की थी। लेकिन इस वर्ष 2025 में जनवरी के अंतिम सप्ताह में लगभग 52,432 टन प्याज की आवक बाजार में हुयी है। जिससे की बाजार में बहुत ज्यादा हलचल मच गयी है। इस वर्ष 2025 में प्याज की आवक गत वर्ष 2024 की तुलना में लगभग 248 प्रतिशत अधिक है। इतनी अधिक आवक होने के कारण प्याज के दाम में बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिल रही हैं।प्याज के दाम (Onion Rates) में कितनी गिरावट-किसान साथियों हाल ही में बाजार में प्याज की बहुत अधिक आवक होने के कारण प्याज के दाम में बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। स वर्ष 2025 में प्याज की आवक गत वर्ष 2024 की तुलना में लगभग 248 प्रतिशत अधिक है। इतनी अधिक आवक होने के कारण प्याज के दाम में बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिल रही हैं। जिसके कारण इसी एक सप्ताह में प्याज के दाम में लगभग 5.60 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। इतनी प्रतिशत की गिरावट के बाद प्याज के दाम लगभग 2008 रूपये प्रति क्विंटल हो गए है। ये दाम पिछले महीने यानी की दिसंबर 2024 के मुकाबले 8.25 प्रतिशत कम है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश तथा गुजरात में प्याज के दाम इस से भी निचे चले गए है।प्याज के दाम (Onion Rates) में गिरावट का कारण-किसान साथियों हाल ही में भारत के कृषि मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार गत वर्ष 2024 में जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्याज की आवक लगभग 15,050 टन की थी। लेकिन इस वर्ष 2025 में जनवरी के अंतिम सप्ताह में लगभग 52,432 टन प्याज की आवक बाजार में हुयी है। इसके साथ ही जनवरी 2025 के पिछले सप्ताह से अब तक देश की प्रमुख मंडियों में लगभग 4 लाख 16 हजार 650 मीट्रिक टन प्याज की आवक हुयी है। गत वर्ष 2024 के जनवरी के इस समय में प्याज की आवक लगभग 3 लाख 14 हजार 40 मीट्रिक टन थी। जो की गत वर्ष की इस समय की प्याज की आवक से लगभग 33 प्रतिशत अधिक है। और इतनी अधिक मात्रा में बाजार में प्याज की आवक होने के कारण प्याज के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।प्याज के दाम (Onion Rates) का आगामी रुख-किसान साथियों महाराष्ट्र राज्य देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है, महाराष्ट्र में प्याज का अधिकतम दाम 300-400 रूपये प्रति क्विंटल रह गया है। जिसका मुख्य कारण प्याज की बहुत अधिक आवक होना है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि प्याज की आवक में इसी प्रकार बढ़ोतरी होती रही हो तो प्याज के दाम और अधिक लुढ़क सकते है। और इस समय बाजार में आवक में बढ़ोतरी होने की सम्पूर्ण संभावना नजर आ रही है। क्योकिइस समय बाजार में आने वाला प्याज पछेती फसल है। और इसको गोदामों में संग्रहित कर पाना सम्भव नहीं है। और इसके कारण प्याज के दाम में और अधिक गिरावट होने की संभावना देखी जा सकती है।प्याज के दाम (Onion Rates) में गिरावट से क्या नुकसान है-किसान साथियों प्याज की आवक में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस समय बाजार में आने वाला प्याज पछेती खरीफ की फसल है। जिसको स्टोर कर पाना संभव नहीं है। जिसके कारण इसकी आवक में बढ़ोतरी और होने की संभावना है। यदि आवक में और अधिक बढ़ोतरी होती है तो प्याज के दाम में और अधिक गिरावट आना तय है। और प्याज के दाम में इससे भी अधिक गिरावट होने पर किसानो को बहुत अधिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यदि इस समय सरकार किसानों के हित में कोई फैसला नहीं लेती है तो किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान होगा।किसान भाइयों इसके साथ ही इस वर्ष हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी प्याज की फसल का बहुत अधिक अच्छा उत्पादन हुआ है। जिसके चलते प्याज निर्यात में बाधा उत्पन्न हो सकती है। क्योकि भारत सरकार ने प्याज के निर्यात पर 20 प्रतिशत का निर्यात शुल्क लगा रखा है। और यदि भारत सरकार इस निर्यात शुल्क में कमी नहीं करती है। तो इससे निर्यात में बाधा उत्पन्न नोने के साथ साथ किसानों को भी बहुत अधिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।पिछले कुछ समय से प्याज के दाम (Onion Rates) का ग्राफ-वर्ष 2024-2025प्याज का दाम (प्रति क्विंटल)01 दिसंबर 20244012 रूपये15 दिसंबर 20243294 रूपये01 जनवरी 20252388 रूपये22 जनवरी 20252140 रूपये28 जनवरी 20252008 रूपये कृषि समाचार