Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

प्याज के भाव (Onion Rates) में क्या हुआ बदलाव: जानें अब भाव बढ़ेंगे या गिरेंगे

Rahul Saharan, January 25, 2025January 25, 2025

राम राम किसान भाइयों हाल ही भारत में प्याज के दामों ने आसमान को छूने की तैयारी कर ली है। पिछले कुछ दिनों से प्याज के दामों में लगातार तेजी देखी जा रही है, प्याज के बढ़ते दामों को देखते हुए आम आदमी की रसोईघरों से जल्द ही प्याज गायब हो सकता है। प्याज के निर्यात शुरू हो जाने के कारण मंडियों में प्याज की आवक में भारी मात्रा में गिरावट देखने को मिल रही हैं। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से प्याज के भाव (Onion Rates) थोक में भी कुछ बढ़त देखने को मिल रही है।

पिछले कुछ दिनों से प्याज की आवक में कमी आने के कारण मंडियों में प्याज की कीमत आसमान छूने को तैयार हो गयी है। कुछ दिनों के भीतर ही प्याज के दामों में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गयी है। भारत सरकार के सामने प्याज के बढ़ते हुए दाम पहले ही परेशानी बने हुए थे। प्याज के बढ़ते हुए दामों को देखते हुए भारत सरकार ने दिसम्बर 2023 में प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों के समाप्त होते ही प्याज के निर्यात को मंजूरी मिल गयी थी और प्याज के दामों में एक सप्ताह के भीतर ही जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। और आज एक बार फिर से प्याज के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कितने बढ़े है प्याज के भाव (Onion Rates)-

प्याज के बढ़ते हुए दामों को देखते हुए सरकार और आम जनता दोनों के लिए चुनौतियां खड़ी हो गयी है। पिछले कुछ दिनों में ही बाजार में प्याज के दाम 21-25 रूपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर के लगभग 31-32 रूपये प्रति किलोग्राम हो गए है। आज बाजार में प्याज लगभग 13 रूपये से लेकर 32 रूपये तक बिक रहा है। मंडियों में यदि प्याज के भावो की बात करें तो कुछ मंडियों में प्याज का दाम 6 रूपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर लगभग 10 रूपये प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्याज के दामों में काफी अधिक उछाल आया है।

अलग-अलग राज्यों में प्याज के भाव (Onion Rates)-

किसान साथियों महाराष्ट्र राज्य देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है, महाराष्ट्र में प्याज का अधिकतम दाम 3500 रूपये प्रति क्विंटल तक हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों की मंडियों में प्याज के दामों में बहुत अधिक उछाल दिखाई दिया है। प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण किसानों को इसका बहुत अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है परन्तु प्याज के बड़े हुए दाम बाज़ार में आम आदमी के पसीने छुड़ा रहे है।

इसके साथ ही कुछ मंडियों में किसानो को 10 रूपये प्रति किलो का भाव मिल रहा है। प्याज के न्यूनतम भाव महाराष्ट्र में 800 रूपये प्रति क्विंटल तथा अधिकतम भाव लगभग 3500 रूपये प्रति क्विंटल मिल रहे है। तथा मध्यप्रदेश के किसानो को प्याज का न्यूनतम भाव लगभग 511 रूपये प्रति क्विंटल तथा अधिकतम भाव 2450 रूपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश में प्याज के भाव 13 रूपये प्रति क्विंटल से लेकर के 32 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से किसानों के द्धारा प्याज बेचे जा रहे है।

देश की कुछ प्रमुख मंडियों में प्याज के भाव (Onion Rates)-

Mandi (मंडी)का नामन्यूनतम भावऔसत भावउच्चतम भाव
मंदसौर मंडी₹811₹1600₹2351
खंडवा मंडी₹2000₹2500₹3000
इंदौर मंडी₹970₹2450₹2450
आष्टा मंडी₹1300₹1700₹2284
नीमच मंडी₹1200₹1898₹2395
सीकर मंडी₹1760₹1879₹2400
चौमू मंडी₹1700₹1895₹2380
उदयपुर मंडी₹1000₹2067₹2350
श्रीगंगानगर मंडी₹1300₹1500₹1700
सताना मंडी₹1600₹1880₹2255
गंगापुर मंडी₹1500₹2168₹2358
सतारा मंडी₹1000₹2100₹3200
कोल्हापुर मंडी₹800₹1800₹3400
सांगली मंडी₹1000₹2250₹3500
पुणे मंडी₹1400₹2300₹3200
वाशी मंडी₹1200₹2200₹3200
कामठी मंडी₹2000₹2500₹3000
पिंपरी मंडी₹1200₹1850₹2500
मनावर मंडी₹1800₹1900₹2000
शाजापुर मंडी₹511₹1750₹1750
उज्जैन मंडी₹1201₹2162₹2162
सैलाना मंडी₹1150₹1150₹1150
धामनोद मंडी₹1500₹2000₹3000
रतलाम मंडी₹880₹1900₹2191
लखीमपुर मंडी₹2800₹2840₹2890
महाराजगंज मंडी₹2300₹2400₹2500
रायबरेली मंडी₹2350₹2360₹2365
बलरामपुर मंडी₹2000₹2100₹2200
बुलंदशहर मंडी₹3000₹3100₹3200
खलीलाबाद मंडी₹2500₹2550₹2600
कैराना मंडी₹1300₹1350₹1400
अलीगढ मंडी₹1800₹2000₹2200
बिजनौर मंडी₹700₹800₹900
गोरखपुर मंडी₹3190₹3200₹3205

Disclaimer – हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल / फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते है, हम सिर्फ आप तक बाजार भाव पहुँचाने का प्रयास करते है, जिससे आपको निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी संबधित कृषि मंडी समिति से भाव की पुष्टि आवश्यक रूप से कर लेवें। आपके किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

कृषि समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lehsoon Ka Aaj Ka Bhav : लहसून का आज का भाव (Today Lehsoon Bhav)
  • Aaj Chana Ka Bhav : आज चना का भाव (Today Chana Bhav)
  • Jeera Ka Aaj Ka Bhav : जीरे का आज का भाव (Today Jeera Bhav), जीरे का बाजार भाव
  • Makka Ka Aaj Ka Bhav : मक्का का आज का भाव (Today Makka Bhav)
  • Aaj Gehu Ka Bhav : आज गेहूं का भाव (Today Gehu Bhav)
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav