Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना 2024 (Mukhymantri Baliraja Muft Bijli Yojana 2024): जानिये पूरी जानकारी

Rahul Saharan, August 1, 2024August 1, 2024

राम राम किसान साथियों आप सब को जानकर अति हर्ष होगा कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने खरीफ की खेती करने वाले लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना (Mukhymantri Baliraja Muft Bijli Yojana 2024) की शुरुआत की है। पुरे भारत में हर वर्ष कुछ इलाके ऐसे होते है। जिनमे मानसून में भी बारिश नहीं होती है। राज्य सरकार ने खरीफ की फसलों की सिचाई करने के लिए जो किसान कृषि पम्पों की सहायता लेते है उनको सरकार की और से मुफ्त बिजली दी जा रही है। इस योजना में खरीफ की फसल सिंचाई के लिए में कृषि पम्पो का उपयोग करने वाले किसान लाभ उठा पाएगे।

मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना 2024 (Mukhymantri Baliraja Muft Bijli Yojana 2024) क्या है-

महाराष्ट्र सरकार ने कृषि पम्पो की सहयता से सिचाई करने वाले किसानो के लिए इस योजना की शुरुआत की है। सरकार इस योजना की घोषणा हाल ही में पेश किये गए बजट में की है। किसानो को इस योजना के अंतर्गत 6985 करोड़ रूपये दिए गए है। इसके साथ बिजली की दरों में भी छूट करने के लिए सरकार ने 7775 करोड़ रूपये प्रदान किये गए है। इस योजना के अंतर्गत किसानो को कुल 14760 करोड़ रुपये की छूट दी जाएगी। इस योजना में जो किसान 7.5 HP तक के कृषि पम्प का इस्तेमाल करते है। उन्ही किसानो को इस योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा। और इस योजना का लाभ किसानो को आगामी चुनावों यानी की 5 सालो तक मिलेगा।

Also Read
डीजल सब्सिडी योजना : जानिए सम्पूर्ण जानकारी

मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना 2024 (Mukhymantri Baliraja Muft Bijli Yojana 2024) हेतु पात्रता क्या है-

इस योजना के लिए किसानो को कुछ मानदंडों को पूर्ण करना होगा अर्थात कुछ पात्रता शर्त को यदि किसान पूरा करते है तो ही वे इस योजना के लिए पात्र माने जाएगे। पात्रता मानदंड निम्न प्रकार है –

  1. किसान महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. जो किसान 7.5 HP तक के कृषि पम्प का इस्तेमाल करते है,उन्ही को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  3. यदि कोई किसान 7.5 HP से अधिक के कृषि पम्प का इस्तेमाल करते है, तो उनको सरकार के नियमो के अनुसार बिल भरना होगा।

मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना 2024 (Mukhymantri Baliraja Muft Bijli Yojana 2024) हेतु आवश्यक कागजात-

इस योजना में आवेदन करने के लिए आवदेक के पास निम्नलिखित कागजात आवश्यक रूप से उपलब्ध होने अनिवार्य है।

  1. आवेदक/किसान का आधार कार्ड (Aadhar Card)
  2. आवेदक/किसान का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  3. आवेदक/किसान का किसान कार्ड (Kisaan Card)
  4. आवेदक/किसान का मूल निवास प्रमाण पत्र
  5. आवेदक/किसान का मोबाइल नंबर
  6. आवेदक /किसान का कृषि कनेक्शन बिजली का बिल

Also Read
रेशमकीट पालन : देश में पहली बार रेशम के धागे से बनेंगी दवाइयां और बैंडेज

मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना 2024 (Mukhymantri Baliraja Muft Bijli Yojana 2024) में आवेदन कैसे करें-

महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के लिए किसानो को आवेदन करने के लिए जल्द ही पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। यह योजना केवल महाराष्ट्र के किसानो के लिए ही लागू की गयी है अन्य राज्य के किसान इस योजना में आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको अभी कुछ समय के लिए इन्तजार करना होगा। जल्द ही आपको इस योजना के आवेदन के लिए पोर्टल उपलब्ध हो जाएगा।

Disclaimer– हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल/फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते हैं, हम सिर्फ आप तक बाजार के भाव पहुंचाने का प्रयास करते हैं जिससे आपको अपना निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी सम्बन्धित कृषि मंडी सिमिति से भाव की पुष्टि जरुर कर ले।आपके किसी भी प्रकार के वित्तीय नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

सरकारी योजनायें

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्री गंगानगर मंडी (Sri Ganganagar Mandi Bhav): सरसों, नरमा (कपास), गेहूं के आज के भाव
  • हनुमानगढ़ मंडी भाव (Hanumangarh Mandi Bhav): सरसों, नरमा (कपास), गेहूं के आज के भाव
  • रामगंज मंडी भाव (Ramganj Mandi Bhav): धनिया, मक्का, सरसों, सोयाबीन के आज के ताजा भाव
  • जयपुर मंडी भाव (Jaipur Mandi Bhav): गेंहू, सरसों, ग्वार के आज के भाव
  • भीलवाड़ा मंडी भाव (Bhilwara Mandi Bhav): जीरा, कपास, चना के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav