कपास-धान समेत इन खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सरकार ने बढ़ाया, जानिए पूरी लिस्ट Rahul Saharan, June 20, 2024June 22, 2024 राम राम किसान साथियों हाल ही में भारत की केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों को लेकर एक बहुत ही अहम और किसानो के हित में बहुत लाभदायक कदम उठाया है। हाल ही में बुधवार को हुयी कैबिनेट की बैठक में भारत सरकार ने खरीफ की 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाकर किसानो को बहुत ही अच्छा तोहफा दिया है।भारत सरकार ने किसानो की उपज का एक अच्छा मूल्य दिलवाने के लिए 14 प्रकार की खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बहुत ही अच्छी बढ़ोतरी की है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भारत सरकार की ओर से तय किया गया एक न्यूनतम मूल्य होता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में कुल 23 प्रकार की फसलों को शामिल किया गया है। जिनमें 7 प्रकार के अनाज, 5 प्रकार की दालें, 7 प्रकार के तिलहन, 4 प्रकार की व्यवसायिक फसलों को सम्मिलित किया गया हैं। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 14 प्रकार की खरीफ की फसलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद कपास और धान के साथ-साथ 12 और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिए गए है। सामान्य कपास के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 6620 रूपये से बढ़ाकर 7121 रूपये व लम्बे रेशे वाली कपास के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 7020 रूपये से बढ़ाकार 7521 रूपये कर दिया है। जो की कपास के पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से लगभग 501 रूपये अधिक है।केंद्र सरकार ने कपास के साथ धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में भी काफी अच्छी बढ़ोतरी की है। केंद्र सरकार ने सामान्य धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 2183 रूपये से बढ़ाकर 2300 रूपये और A ग्रेड धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 2203 रूपये से बढ़ाकर 2320 रूपये कर दिया है। जो की धान के पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से लगभग 117 रूपये अधिक है।सभी 14 प्रकार की फसलों के नए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP Rate Increase) की लिस्ट –फसल का नाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)2023-2024 न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)में बढ़ोतरी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)2024-25 सामान्य धान₹2183₹117₹2300A ग्रेड धान₹2203₹117₹2320सामान्य कपास₹6620₹501₹7121लम्बे रेशे वाली कपास₹7020₹501₹7521बाजरा₹2500₹125₹2625मक्का₹2090₹135₹2225हाइब्रिड ज्वार₹3180₹191₹3371मालदंडी ज्वार₹3225₹196₹3421रागी₹3846₹444₹4290तुअर /अरहर₹7000₹550₹7550मूँगफली₹6377₹406₹6783उड़द₹6950₹450₹7400मूँग₹8558₹124₹8682तिल₹8635₹632₹9267सोयाबीन₹4600₹292₹4892सूरजमुखी₹6760₹520₹7280रामतिल₹7734₹983₹8717Disclaimer – हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल / फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते है, हम सिर्फ आप तक बाजार भाव पहुँचाने का प्रयास करते है, जिससे आपको निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी संबधित कृषि मंडी समिति से भाव की पुष्टि आवश्यक रूप से कर लेवें। आपके किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। कृषि समाचार