मक्का के दाम (Makka Rates) में हुआ बड़ा फेरबदल, जानिए क्या है अब कीमतों का हाल Rahul Saharan, January 30, 2025January 30, 2025 राम राम किसान साथियों जैसा की आप सभी को मालूम है की गेंहू, सरसों तथा चना आदि के बाद मक्का एक महत्वपूर्ण फसल है। सरकार की और से अब मक्का की फसल को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। मक्का खरीफ की फसल में प्रमुख है। किसान अपनी फसल की गुणवत्ता के अनुसार मूल्य प्राप्त कर रहे हैं। इस वर्ष मक्का की नई फसल जल्दी आने से किसानों को मूल्य में चमक दिख रही थी। और मक्का की कीमतों में बहुत जबरदस्त उछाल आया था, और कीमते MSP से भी अधिक पहुंच चुकी थी। लेकिन हाल ही में मक्का के दाम (Makka Rates) में बड़ा फेरबदल हुआ है।मक्का पर कितनी MSP है –किसान साथियों देश में मक्का के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। और यह सब सरकार एथेनॉल के लिए कर रही है। और इसके साथ ही पोल्ट्री उधोग भी फीड के पर्पज से पूरी तरह से मक्का पर निर्भर रहता है। और देश के किसानों को नुकसान से बचाने के लिए सरकार ने MSP पर फसल की घोषणा की है। इस वर्ष सरकारी खरीद पर मक्के का मूल्य 2225 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके अतिरिक्त, यदि किसान या व्यापारियों को बाजार में अच्छी कीमत मिलती है, तो वे अपनी फसल को अच्छे मूल्य पर बेच सकते हैं। वर्तमान में मंडियों में मक्का का औसत दाम 2300-2400 रुपये प्रति क्विंटल हैं।किस कारण से मक्का के दाम (Makka Rates) में वृद्धि हुयी थी-किसान भाइयों सरकार की ओर से सम्पूर्ण देश में मक्का जिसको की मोटा अनाज भी कहा जाता है। और इसका एक अन्य नाम श्री अन्न भी है। मक्का की खेती करने के लिए सरकार की तरफ से किसानो को बहुत अधिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। परन्तु फिर भी वैश्विक दृस्टि से अब भी मक्का का उत्पादन भारत में कम है। और इसके साथ ही पोल्ट्री इंडस्ट्रीज में भी मक्का की फीड के रूप में बहुत अधिक डिमांड रहती है।किसान साथियों सरकार के द्धारा इथेनॉल बनाने के उद्देश्य से मक्का की खेती को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। और इथेनॉल के लिए मक्का का चुनाव इसलिए किया गया है क्योकि मक्का की खेती के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। और साथ ही इसका उत्पादन भी बहुत अधिक अच्छी मात्रा में होता है। किसान भाइयो हमरे देश में अभी कुल इथेनॉल का लगभग 50-51 प्रतिशत उत्पादन मक्का के द्धारा ही किया जा रहा है और बाकि 49-50 प्रतिशत का उत्पादन गन्ने तथा धान के द्धारा किया जा रहा है। और देश के किसानो को मक्का की फसल का दाम बहुत अधिक प्राप्त हो रहा है साथ ही देश की पेट्रोल के लिए अन्य देशो पर निर्भर होने की मात्रा में कमी आ रही है। और इस वर्ष के लिए सरकाआर ने इथेनॉल का लगभग 20 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया है।मक्का के दाम (Makka Rates) और आवक में कितना उछाल आया था-किसान साथियों सरकार की और से मक्का के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लगभग 2225 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गयी है। परन्तु 1 जनवरी 2025 से किसानो को मक्का के औसत दाम लगभग 2283 रूपये प्रति क्विंटल प्राप्त हो रहे थे। जो की गत वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। और इसके साथ ही गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मक्का फसल की आवक में लगभग 92 प्रतिशत अधिक आवक हो रही है। गत वर्ष में जनवरी माह में मक्का की फसल की आवाक लगभग 1 लाख 92 हजार टन थी जो की इस वर्ष जनवरी माह में लगभग 3 लाख 65 हजार टन दर्ज गयी थी।कुछ समय पहले प्रमुख राज्यों में मक्का के दाम (Makka Rates)-किसान साथियों देश के कुछ प्रमुख राज्यों में पिछले कुछ वर्षों के साथ इस वर्ष के मक्का के दामों को सम्मलित किया गया है जो की निम्नलिखित प्रकार से है –राज्य का नाम मक्का का औसत दाम जनवरी 2025(रूपये प्रति क्विंटल) मक्का का औसत दाम जनवरी 2024 (रूपये प्रति क्विंटल)मक्का का औसत दाम जनवरी 2023 (रूपये प्रति क्विंटल)राजस्थान2341.94 रूपये2322.73 रूपये2193.05 रूपयेउत्तरप्रदेश2393.47 रूपये2136.62 रूपये2187.09 रूपयेगुजरात2638.05 रूपये2380.82 रूपये2355.27 रूपयेतमिलनाडु2942.88 रूपये2187.67 रूपये2142.67 रूपयेमणिपुर3750 रूपये3400 रूपये3300 रूपयेकुछ अन्य राज्य2270 रूपये2256 रूपये2089 रूपयेप्रदेश की कुछ मंडियों में मक्का के ताजा दाम (Makka Rates)-Mandi (मंडी)का नामन्यूनतम भावऔसत भावउच्चतम भावअकोला मंडी₹2060₹2130₹2215देवला मंडी(नासिक)₹2125₹2130₹2225धुले मंडी₹1751₹2175₹2221करजात मंडी(अहमदनगर)₹2000₹2125₹2224कपासन मंडी(राजस्थान)₹2100₹2300₹2500ब्यावर मंडी(राजस्थान)₹2500₹2850₹3200सियाना मंडी(उत्तरप्रदेश)₹2360₹2400₹2450गोगांबा मंडी(गुजरात)₹2600₹2725₹2800जंबूसर मंडी(गुजरात)₹2000₹2100₹2200कावी मंडी(गुजरात)₹2000₹2100₹2200मनोहर थाना मंडी (राजस्थान)₹2300₹2325₹2350धूनी मंडी(राजस्थान)₹2000₹2115₹2230छिबरामऊ मंडी(उत्तरप्रदेश)₹2350₹2375₹2400उत्तरीपुरा मंडी(उत्तरप्रदेश)₹2300₹2365₹2400Disclaimer– हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल/फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते हैं, हम सिर्फ आप तक बाजार के भाव पहुंचाने का प्रयास करते हैं जिससे आपको अपना निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी सम्बन्धित कृषि मंडी सिमिति से भाव की पुष्टि जरुर कर ले। आपके किसी भी प्रकार के वित्तीय नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। कृषि समाचार