Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

क्या ग्वार का भाव (Guar Rates) इस साल जाएगा 6000 पार, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बाजार

Rahul Saharan, January 17, 2025January 17, 2025

राम राम किसान साथियों जैसा की आप सभी को मालूम है की ग्वार एक खरीफ की फसल है। नए साल की शुरुआत से ग्वार की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण वैश्विक मांग में वृद्धि और उत्पादन में गिरावट हो सकता है। ग्वार गम का उपयोग खाद्य उद्योग और शेल गैस के खनन उद्योग में होता है, जिसके चलते इसकी मांग में लगातार वृद्धि हो रही है। वही भारत और पाकिस्तान में ग्वार का उत्पादन सीमित इलाकों में होता है। जिसके चलते इसकी मांग में भी वृद्धि होती है। ग्वार के पिछले स्टॉक का लगभग 65 प्रतिशत की खपत की जा चुकी है। जिसके कारण इस वर्ष ग्वार का भाव (Guar Rates) 6000 पार जा सकता है।

वर्तमान में ग्वार का भाव (Guar Rates)-

किसान साथियों वर्तमान में ग्वार के भाव की बात करें तो नए साल की शुरुआत से ग्वार के भाव में अच्छी वृद्धि देखने को मिली है। हाल ही में ग्वार के भाव 4800-5450 रूपये प्रति क्विंटल चल रहे है। इसके साथ ही ग्वार के वायदा बाजार भाव (NCDX Guar Price Today) की बात करें हाल ही में ग्वार के वायदा बाजार भाव लगभग 5350 रूपये/ क्विंटल चल रहे है। इसके साथ ही इस वर्ष ग्वार के निर्यात की मात्रा में भी वृद्धि होने की संभावना नजर आने लगी है।

ग्वार का भाव (Guar Rates) पर विशेषज्ञों की राय-

किसान साथियों पिछले वर्ष यानी की दिसम्बर 2024 में ग्वार गम का निर्यात लगभग 32-33 हजार टन के आस-पास दर्शाया जा रहा है। और ग्वार गम का इतना अधिक मात्रा में निर्यात बहुत लम्बे समय के बाद इस ऊंचाई पर पहुंचा है। और ग्वार गम के निर्यात में बढ़ोतरी होने के कारण ग्वार के बीज में भी भाव बढ़ने की प्रबल संभावना नजर आ रही हैं।

किसान भाइयों विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष ग्वार के उत्पादन में कमी होने के आसार नजर आ रहे है। उनके अनुसार ग्वार का उत्पादन इस वर्ष लगभग 52-55 लाख बोरियों तक ही सिमट के रह सकता है। क्योकि गत वर्ष में ग्वार का उत्पादन बहुत अधिक निचले स्तर पर रहा था यानी की गत वर्ष में ग्वार के उत्पादन में बहुत अधिक कमी देखि गयी थी। जिसके चलते स्टॉक किये गए ग्वार के द्धारा ग्वार के बीज की डिमांड को पूर्ण किया गया था। हमारे राष्ट्र में प्रत्येक वर्ष लगभग 1.25 हजार टन ग्वार की घरेलू और बाहरी औसत खपत होती है। और इस डिमांड के अनुसार ग्वार का उत्पादन कुछ गत वर्षो से लगातार कम होता जा रहा है। जिसके चलते गत वर्षो से ग्वार की आवक में लगातर कमी देखने को मिल रही है।

ग्वार के उत्पादन में गिरावट का कारण-

किसान भाइयों विशेषज्ञों के अनुसार पिछले साल के स्टॉक किये गए ग्वार की लगभग 65 प्रतिशत मात्रा की खपत हो चुकी है। और शेष बचा हुआ लगभग 35 प्रतिशत ग्वार का स्टॉक कुछ सिमित गोदामों में ही है। राजस्थान राज्य के जैसे कुछ और भी ग्वार के प्रमुख उत्पादक राज्य के किसान आज भी ग्वार को एक बहुत ही सुरक्षित निवेश मानते हुए इसका स्टॉक करके रखते है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष ग्वार के उत्पादन में कमी होने के आसार नजर आ रहे है। उनके अनुसार ग्वार का उत्पादन इस वर्ष लगभग 52-55 लाख बोरियों तक ही सिमट के रह सकता है। और इस बोरियों में से लगभग 11-15 लाख बोरिया तो गोदामों में ही रह जाएगी। ग्वार के उत्पादन में कमी होने के कारण मंडियों में ग्वार की आवक में भी बहुत अधिक मात्रा में कमी देखने को मिल रही है। जिसके चलते बाजार में ग्वार की डिमांड में बहुत भारी इजाफा हुआ है। लेकिन वायदा मार्केट में कुछ हलचल के कारण ग्वार के भावों में गिरावट और उछाल देखने को मिल रहे है। किसान साथियों ग्वार की डिमांड में भारी इजाफे को देखते हुए ग्वार के भाव बढ़ने के आसरे नजर आ रहे है।

ग्वार का भाव (Gwar Rates) बढ़ने की संभावना-

किसान साथियों हाल ही में ग्वार के घटते हुए उत्पादन को देखते हुए और ग्वार की बढ़ती हुयी डिमांड के कारण ग्वार के भाव बढ़ने के आसार नजर आ रहे है। इसके साथ ही चीन तथा अमेरिका जैसे देशो में ग्वार की डिमांड बढ़ती जा रही है। ग्वार के उत्पादन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है जिसके कारण भारत देश के ग्वार उद्योग को बहुत अधिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है।

किसान भाइयों विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष 2025 के अप्रेल तथा मई के महीने ग्वार के भाव लगभग दो गुना तक पहुंच सकते है। जिससे इस वर्ष में ग्वार के भाव 6000 रूपये से पार जाने के आसार नजर आ रहे है। ग्वार के उत्पादन को बढ़ाने में सर्कार की नीतिया और यूनिट्स को मिल रही सब्सिडी कारगर साबित हो सकती है। इसके साथ ही ग्वार की इस वर्ष लगभग 52-55 लाख बोरिया आने से और ग्वार की डिमांड में वृद्धि होने से इस वर्ष ग्वार के भाव 6000 रूपये प्रति क्विंटल से भी पार जा सकते है। हाल ही भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुवैत दौरे से वापस आने के बाद ग्वार के निर्यात में सुधार होने की सम्भवना इसके भावो को सहायता कर रही है।

मंडियों में ग्वार का भाव (Gwar Rates)–

देश की कुछ मंडियों में हाल ही में चल रहे ग्वार के भाव निम्नलिखित प्रकार से है –

मंडियों के नाम ग्वार के भाव
(प्रति क्विंटल)
श्रीगंगानगर4200-5160 रूपये
नोहर5000-5234 रूपये
सिवानी5230-5240 रूपये
पीलीबंगा5166-5183 रूपये
जैतसर4851-5142 रूपये
सूरतगढ़4900-5162 रूपये
नोखा4800-5200 रूपये
अनूपगढ़5000 रूपये
घड़साना5100-5191 रूपये
सिरसा4400-5132 रूपये
बीकानेर5000-5241 रूपये
खाजूवाला5100-5180 रूपये
चाकसू4925 रूपये
आदमपुर5225 रूपये
रावतसर5100-5191 रूपये
मेड़ता4600-5100 रूपये
नागौर4500-5000 रूपये
जोधपुर5000-5400 रूपये

Disclaimer– हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल/फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते हैं, हम सिर्फ आप तक बाजार के भाव पहुंचाने का प्रयास करते हैं जिससे आपको अपना निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी सम्बन्धित कृषि मंडी सिमिति से भाव की पुष्टि जरुर कर ले।आपके किसी भी प्रकार के वित्तीय नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

कृषि समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीकानेर मंडी भाव (Bikaner Mandi Bhav): सरसों, चना, जीरे के आज के भाव
  • फलोदी मंडी भाव (Phalodi Mandi Bhav): गवार, मोठ, मूंग, मेथी, रायड़ा के आज के भाव
  • नागौर मंडी भाव (Nagaur Mandi Bhav): मूंग, जीरा के आज के भाव
  • ऊंझा मंडी भाव (Unjha Mandi Bhav): जीरा, इसबगोल, सौंफ के आज के भाव
  • नोखा मंडी भाव (Nokha Mandi Bhav): मूंगफली, मोठ, इसबगोल के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav