Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

सोयाबीन किसानों के लिए ख़ुशख़बरी(Good News For Soyabean Farmers): 225 करोड़ रूपये के बीमा क्लेम का भुगतान शीघ्र ही होगा

Rahul Saharan, August 28, 2024August 28, 2024

राम राम किसान साथियों आप को ये जानकर अत्यधिक ख़ुशी होगी की हाल ही में सरकार ने सोयाबीन के किसानो के लिए बकाया बीमा की क्लेम राशि को किसानो के खातों में ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए है। भारत सरकार ने बीमा कम्पनियो को लगभग 2 लाख किसानो के खातों में 225 करोड़ रूपये की बकाया बीमा राशि कजे भुगतान करने के आदेश दिए है। सोयबीन की खेती करने वाले किसानो के लिए यह बहुत ही बड़ी खुशखबरी सोयाबीन किसानों के लिए ख़ुशख़बरी(Good News For Soyabean Farmers) है।

Also Read
कृषि क्षेत्र में MSP का महत्व: जानिए MSP कानूनी गारंटी किसानों की समस्या का समाधान कर सकती हैं?

महाराष्ट्र के किसानो को मुआवजा –

किसान साथियों हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा परभणी जिला महाराष्ट्र के 2 लाख किसानो के खातों में 225 करोड़ रूपये की रही का भुगतान जल्द ही किया जाएगा। और केंद्र सरकार ने बिमा कम्पनियो को ये राशि किसानो के खातों में केवल एक सप्ताह के भीतर ट्रांसफर करने के आदेश दिए है। इस आदेश को जारी करने के पीछे सबसे बड़ा कारन है की पिछले दिनों भारत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किसानो से की गयी वार्ता में उठकर आया है। साथ ही नांदेड़ जिले के किसानो के द्वारा सोयाबीन की फसल के बीमा राशि का भुगतान करने का मुद्दा छेड़ा गया था।

किसान साथियो हाल ही में भारत के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति (TAC- Technical Advisory Committee) ने एक मीटिंग की थी। जिसमे उन्होंने बिमा कंपनियों को सोयाबीन के 2 लाख किसानो को उनकी बकाया बीमा क्लेम की राशि के एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने के आदेश जारी किये है। जिससे इन 2 लाख किसानो को बहुत फायदा होगा।

गुजरात के किसानो को मुआवजा –

किसान साथियो हाल ही में गुजरात राज्य में हुयी भयंकर बरसात के बाद वहाँ के किसानो की फसले नष्ट हो गयी है। जिसकी क्षतिपूर्ति करने के लिए गुजरात राज्ज्य की सरकार की ओर से किसानो को आर्थिक सहायता के रूप में लगभग 350 करोड़ रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। गुजरात राज्य के 9 जिलों (राजकोट, भरुच, पोरबंदर, सूरत, देवभूमि द्वारका, तापी, नवसारी, आणंद, जूनागढ़) की लगभग 45 तहसीलों में इस राशि का भुगतान किया जाएगा। इन 9 जिलों में लगभग 4.06 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में किसानो की फसलों को बरसात से बहुत अधिक नुकसान पंहुचा है।

सिंचित और असिंचित फसल हेतु मुआवजा –

किसान साथियो हाल ही में खरीफ की फसलों में मुआवजा राशि का मूल्यांकन किया गया है। और इस वर्ष खरीफ की असिंचित फसल में 33 प्रतिशत या उसे ज्यादा नुकसान होने पर SDRF के आंकड़ों के हिसाब से 8500 रूपये तथा राज्य के बजट से किसानो को 2500 रूपये अधिकतम 2 हैक्टेयर के लिए देने का प्रावधान है। इस दोनों राशि को मिलाकर कुल 11000 रूपये की राशि मुआवजे के रूप में दी जाती है।

किसान साथियो इस वर्ष की खरीफ की सिंचित फसलों में 33 प्रतिशत या उसे ज्यादा नुकसान होने पर SDRF के आंकड़ों के हिसाब से 17000 रूपये तथा राज्य के बजट से किसानो को 5000 रूपये अधिकतम 2 हैक्टेयर के लिए देने का प्रावधान है। इस दोनों राशि को मिलाकर कुल 22000 रूपये की राशि मुआवजे के रूप में दी जाती है।

Also Read
औषधीय पौधों की खेती से मुनाफा: 5 प्रमुख पौधे जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

बागवानी फसल हेतु मुआवजा –

किसान साथियो बागवानी फसलों में बारह मासी फसलों के नुकसान पर मुआवजा दिया जाता है। इसके अंतर्गत बागवानी फसल में 33 प्रतिशत नुकसान होने पर SDRF के मानदंडों के अनुसार किसान को 22500 रूपये प्रति हेक्टेयर के लिए मुआवजा दिया जाएगा।

किसान साथियो बरसात पर आधारित बागवानी फसलों में 33 प्रतिशत या उसे ज्यादा नुकसान होने पर SDRF के आंकड़ों के हिसाब से 17000 रूपये तथा राज्य के बजट से किसानो को 5000 रूपये अधिकतम 2 हैक्टेयर के लिए देने का प्रावधान है। इस दोनों राशि को मिलाकर कुल 22000 रूपये की राशि मुआवजे के रूप में दी जाती है।

किसान साथियों बारहमासी बागवानी फसलों में 10 प्रतिशत से अधिक और 33 प्रतिशत या उससे कम नुकसान होने पर राज्य के बजट से किसानो को 25000 रूपये प्रति हैक्टेयर के लिए देने का प्रावधान है। और यह राशि अधिकतम 2 हेक्टेयर के लिए दी जाएगी।

किसान साथियो बरसात पर आधारित बागवानी फसलों में 33 प्रतिशत या उसे ज्यादा नुकसान होने पर SDRF के आंकड़ों के हिसाब से 22500 रूपये तथा राज्य के बजट से किसानो को 102500 रूपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से अधिकतम 2 हैक्टेयर के लिए देने का प्रावधान है।

कृषि समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नोखा मंडी भाव (Nokha Mandi Bhav): मूंगफली, मोठ, इसबगोल के आज के भाव
  • जोधपुर मंडी भाव (Jodhpur Mandi Bhav): जीरा, ग्वार, मूंग के आज के भाव
  • बीकानेर मंडी भाव (Bikaner Mandi Bhav): सरसों, चना, जीरे के आज के भाव
  • नागौर मंडी भाव (Nagaur Mandi Bhav): मूंग, जीरा के आज के भाव
  • मेड़ता मंडी भाव (Merta Mandi Bhav): जीरा, ग्वार, इसबगोल के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav