एक बार फिर सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई: जानिए सोने चांदी के भाव Rahul Saharan, January 23, 2025January 23, 2025 Today Gold Rate(आज का सोने का भाव)- Gold(सोने) के भाव में लगातार बढ़ोतरी और कमी देखी जा रही रही है। पिछले कुछ सप्ताह में सोने के भाव में काफी अधिक तेजी देखी जा रही है। इस तरह से लगातार भावों में बढ़ोतरी से सोने चांदी के भाव ऑल टाइम हाई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर से सोने चाँदी की कीमतें आसमान को चूमने का प्रयास कर रही है सोने के साथ-साथ चाँदी के भाव में भी बहुत अधिक बढ़ोतरी देखी जा रही है, और इस बढोत्तरी को देखते हुए आगे नहीं सोने चांदी के भावों में बढ़ोतरी होने के आसार है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में सोना 85,000 रूपये के पार जा सकता है।आज सोने चांदी की कीमतें बढ़कर 24 कैरेट सोने की कीमत 82,090 रूपये और 1 किलो चाँदी की कीमत 96,500 रूपये हो गयी है।सोने चांदी के इस प्रकार के बढ़ते हुए भावों को देखरकर ये अंदाजा लगाया जा सकता की सोने चांदी के भाव पिछले लम्बे समय से 70 हजार रूपये से ऊपर ही बने हुए है। सांजे चांदी के इस प्रकार भावों का बढ़ना आम जनता तथा गरीब वर्ग के लिए यह एक सपना बनकर रह सकता है। क्योकि इसके भाव बहुत अधिक ऊपर जा रहे है।हॉलमार्किंग-साथियों आपको बता दे की गोल्ड बुलियन का उपयोग आभूषण निर्माण के लिए कच्चे माल के रूप में किया जाता है, अब तक इस पर हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं था। तथा आभूषणों की गुणवत्ता बुलियन को हॉलमार्क करने से सुनिश्चित की जाएगी। गोल्ड बुलियन पर हॉलमार्किंग को लेकर के बानी हुयी समिति ने इस मामले के अंतर्गत अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। और इस वर्ष की समाप्ति तक सभी प्रक्रियाए पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।हॉलमार्क वाले बुलियन से देश में बनने वाले सोने के आभूषणों की शुद्ता को सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। जिससे ग्राहक यह जान पाएगे की आभूषण बनने से पहले सोना कितना शुद्व था तथा आभूषण बनने के बाद सोने की गुणवत्ता में कितना अंतर आया है। सोने की शुद्धता को प्रमाणित करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो ने पहले ही 14 कैरेट, 18 कैरेट, 22 कैरेट, 23 कैरेट तथा 24 कैरेट से बने हुए आभूषणों और कलाकृतियों पर हालमार्किंग की अनिवार्यता के नियम को वर्ष 2022 से ही लागू कर दिया था।Today Gold Rate (आज का सोने का भाव)– आज के भाव के बारे में जानें तो 999 की शुद्धता का सोना यानी 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 82,090 रूपये है। जबकि 916 की शुद्धता का सोना यानी 22 कैरेट की कीमत 75,250 रूपये है। तथा 749 की शुद्धता का सोना यानी 18 कैरेट की कीमत 61,570 रूपये है।Gold(सोने) की शुद्धता की पहचान- सोने का कैरेट में मापन किया जाता है, जो सोना 24 कैरेट का होता है उसको शुद्ध मन जाता है, तथा 23 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट तथा 14 कैरेट के सोने में अन्य धातुएँ मिलायी जाती है। हॉलमार्क के अनुसार सोने की शुद्धता निम्न प्रकार है –24 कैरेट सोने की शुद्धता = 99.9 प्रतिशत23 कैरेट सोने की शुद्धता = 95.8 प्रतिशत22 कैरेट सोने की शुद्धता = 91.6 प्रतिशत18 कैरेट सोने की शुद्धता = 75 प्रतिशत14 कैरेट सोने की शुद्धता = 58.5 प्रतिशतGold(सोने) के भावों को IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) के द्वारा जारी किया जाता है, इनके द्वारा जारी किया गया सोने-चाँदी का भाव बिना किसी टैक्स के होता है, ये संस्था प्रत्येक दिन में दोपहर बाद सोने चाँदी के भावों को जारी करती है। सोने चाँदी के ताजा भावो की सूचना आपको यहाँ पर देखने को मिल जाएगी।चाँदी भी हुयी महंगी- सोने के भावों में बढ़त के साथ साथ चाँदी के भावो में भी आपको बढ़त देखने को मिल रही है , IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) की रिपोर्ट के आधार पर 999 की शुद्धता वाली चाँदी की 1 किलोग्राम की कीमत 96,500 रूपये है, ये IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) के द्वारा जारी की गयी चाँदी की कीमत किसी भी प्रकार के टैक्स के बिना है, अर्थात ये केवल साधारण कीमत है।गोल्ड रिटर्न (Gold Return)-क्रम संख्या अवधि कीमतें बढ़ी 1एक सप्ताह में02%2एक महीने में04%3वर्ष 2024 में21%4एक वर्ष में30%53 वर्ष में62%24 कैरेट सोने के दाम-24 कैरेट सोने की माप आज का भाव बीते कल का भाव 01 ग्राम8,209 रूपये8,123 रूपये08 ग्राम65,672 रूपये64,984 रूपये10 ग्राम82,090 रूपये81,230 रूपये100 ग्राम8,20,900 रूपये8,12,300 रूपये22 कैरेट सोने के दाम-22 कैरेट सोने की माप आज का भाव बीते कल का भाव 01 ग्राम7,525 रूपये7,450 रूपये08 ग्राम60,200 रूपये59,600 रूपये10 ग्राम75,250 रूपये74,500 रूपये100 ग्राम7,52,500 रूपये7,45,000 रूपये18 कैरेट सोने के दाम-18 कैरेट सोने की माप आज का भाव बीते कल का भाव 01 ग्राम6,157 रूपये6,100 रूपये08 ग्राम49,256 रूपये48,800 रूपये10 ग्राम61,570 रूपये61,000 रूपये100 ग्राम6,15,700 रूपये6,10,000 रूपयेपिछले दस दिनों में 24 कैरेट सोने के दाम –दिनांक 24 कैरेट सोने के दाम 22 कैरेट सोने के दाम 22 जनवरी 202582,090 रूपये75,250 रूपये21 जनवरी 202581,230 रूपये74,500 रूपये20 जनवरी 202581,230 रूपये74,500 रूपये19 जनवरी 202581,110 रूपये74,350 रूपये18 जनवरी 202581,110 रूपये74,350 रूपये17 जनवरी 202581,270 रूपये74,500 रूपये16 जनवरी 202580,620 रूपये73,900 रूपये15 जनवरी 202580,070 रूपये73,400 रूपये14 जनवरी 202579,960 रूपये73,300 रूपये13 जनवरी 202580,070 रूपये73,400 रूपयेDisclaimer- emandibhav.com आपको केवल बिना टैक्स के साधारण भाव की जानकारी देता है , सटीक भाव की जाकारी के लिए आप अपने नजदीक के ज्वैलर्स पर जार पता कर सकते है। Blog