Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

कच्चे तेल के दाम(Crude oil Prices) घटे, पेट्रोल-डीज़ल की दरें स्थिर: जानिए क्या है इसके कारण?

Rahul Saharan, September 7, 2024September 7, 2024

राम राम किसान साथियों जैसा की आप सभी को मालूम है कि हमारे देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम आम आदमी की पहुंच बाहर होते जा रहे है। हमारे देश में पेट्रोल-डीज़ल के लिए कच्चे तेल को बाहरी देशों से आयात किया जाता है। हाल ही में बाहरी देशों में कच्चे तेल के दाम(Crude oil Prices) में काफी अच्छी गिरावट देखने को मिल रही है। परन्तु फिर हमारे देश में पेट्रोल-डीज़ल की दरें वहीं की वहीं स्थिर पड़ी हुई है अर्थातः हमारे देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम में कोई कमी नहीं आयी है।

Also Read
धान की खरीद में बड़ा फैसला: इस सीजन सरकार 485 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी

कच्चे तेल के दाम(Crude oil Prices) में कितनी गिरावट-

किसान साथियों हाल ही आई खबरों के अनुसार अमरीका और चीन में मंदी की आशंका बढ़ती ही जा रही है। जिससे चीन में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस तरह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में WTI कच्चे तेल की कीमते 70 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ गयी है तथा ब्रेंट कच्चे तेल की कीमते 73 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गयी है। कच्चे तेल की ये कीमते पिछले लगभग 09 महीनों के सबसे निचले पायदान पर है। इस एक वर्ष में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 24 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि जुलाई 2024 से लेकर सितम्बर 2024 तक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 15 प्रतिशत से भी ज्यादा गिरावट देखने कोई मिल रही है। परन्तु भारत के लोगों को इस गिरावट का कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

क्र. संख्यादिनांक ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत
(डॉलर प्रति बैरल)
1.29 सितम्बर
2023
97.01
2.07 दिसम्बर
2023
74.5
3.09 अप्रैल
2024
90.6
4.04 जून
2024
77.5
5.04 जुलाई
2024
87.4
6.04 सितम्बर
2024
73.2

कच्चे तेल के दामों में गिरावट आने के कारण अब भारत देश के आम नागरिको को किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिल रहा है आगे इस गिरावट का लाभ मिलेगा या नहीं मिलेगा। यह अब तक रहस्य्पूर्ण बना हुआ है। क्योकि कम्पनियाँ पहले हुए घाटों का हवाला देते हुए पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को कम करने से इंकार कर सकती है। लेकिन कच्चे तेल के दामों में गिरावट के कारण भारत देश की सरकारी तेल कंपनियों को इसका फायदा मिलेगा।

भारत की सरकारी तेल कंपनियों को अगस्त 2024 में पेट्रोल-डीज़ल की जो कीमतें थी उन पर पेट्रोल-डीज़ल बेचने पर पेट्रोल में 9.3 रूपये प्रति लीटर तथा डीज़ल पर 7.6 रूपये प्रति लीटर का लाभ हो रहा था। जो की अब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद बढ़कर लगभग 13 से 14 रूपये प्रति लीटर हो गया है। भारतीय तेल कम्पनियो को अप्रैल 2022 से लेकर जून 2024 तक डिस्काउंट पर तेल खरीदने से लगभग 10 अरब डॉलर की बचत हुयी है।

कच्चे तेल के दाम(Crude oil Prices) क्यों घटे है –

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के मुख्य रूप से कुछ बिंदु सामने आ रहे है जो की इस प्रकार है –

कच्चे तेल(Crude oil) की मांग में कमी-

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने का पहला सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा कारण ये है कि अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग में कमी आ गयी है। और चीन में भी आर्थिक मंदी के कारण कच्चे तेल की मांग घटती जा रही है। जिससे वहाँ की रियल एस्टेट क्षेत्र और मेन्युफेक्चरिंग में मंदी छा गयी है। जिसके कारण से पेट्रोल और डीज़ल की मांग पर काफी नकारात्मक असर पड़ा है।

Also Read
खाद और बीज की बुवाई का आसान तरीका: सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन

कच्चे तेल(Crude oil) की लीबिया से सप्लाई-

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा कारण ये है कि लीबिया से कच्चे तक की सप्लाई सुरु होने की आशंका से इसकी कीमतों में गिरावट आयी है। लीबिया देश की विरोधी सरकारों के बीच में विवाद बाद जाने के कारण वहाँ पर तेल के क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। परन्तु अब लीबिया में सेंट्रल बैंक के गवर्नर की नियुक्ति होने के बाअद वहाँ से वापस कच्चे तेल की सप्लाई शुरु होने की उम्मीद दिख रही है।

ओपेक देश में कच्चे तेल के दाम(Crude oil Prices) में कमी-

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने का तीसरा सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा कारण ये है कि ओपेक देश कच्चे तेल के प्रोडक्शन की कीमतों ने कमी करने का विचार कर रहे है। इस्सके साथ ही सऊदी अरब एशिया को बेचने वाले कच्चे तेल के सभी ग्रेड के दामों को कम करने का विचार कर रही है।

कच्चे तेल के दाम(Crude oil Prices) घटने से तेल कम्पनियो को फायदा –

माह पेट्रोल
(प्रति लीटर )
डीज़ल
(प्रति लीटर)
मार्च 2024 4.7 3.8
जुलाई 2024 5.33.1
अगस्त 2024 9.37.6
सितम्बर 2024 1413

कच्चे तेल के दाम(Crude oil Prices) पर रूस द्वारा भारत को छूट –

क्र. संख्या माह छूट (डॉलर प्रति बैरल )
1. मई 2022 30
2.अक्टूबर 2022 20
3.मार्च 2023 15
4.अक्टूबर 2023 06
5.सितम्बर 2024 3.5
Blog

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जयपुर मंडी भाव (Jaipur Mandi Bhav): गेंहू, सरसों, ग्वार के आज के भाव
  • कोटा मंडी भाव (Kota Mandi Bhav): सरसों, मक्का, सोयाबीन के आज के भाव
  • ऊंझा मंडी भाव (Unjha Mandi Bhav): जीरा, इसबगोल, सौंफ के आज के भाव
  • दिल्ली मंडी भाव (Delhi Mandi Bhav): गेंहू, मूंग और चना के आज के भाव
  • दौसा मंडी भाव (Dausa Mandi Bhav): बाजरा, चना, सरसों के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav