Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

भारत में बदलता मौसम : जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल?

Rajendra Suthar, July 17, 2024July 17, 2024

किसान साथियों बारिश के मौसम का इस बार पूर्ण रूप से आगमन नहीं हुआ है जिससे लोग भीषण गर्मी से परेशान है। इस बार की उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर रखा है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है की दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 °C और न्यूनतम तापमान 29 °C  रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

भारत में मौसम का बदलाव एक निरंतर प्रक्रिया है, जो विभिन्न मौसमी कारकों, जलवायु परिवर्तन, और भौगोलिक विविधताओं के कारण होता है। मौसम के इन उतार-चढ़ाव का असर न केवल पर पड़ता है, बल्कि यह मानव जीवन के अन्य पहलुओं को भी प्रभावित करता है।

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रो में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही शिमला के मौसम विभाग का अनुमान है की बारिश का ये मौसम 21 जुलाई तक ऐसे ही बना रहेगा। हिमचाल प्रदेश में सबसे अधिक बारिश सुंदनगर में 36.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरो में आज का तापमान :

शहर का नामन्यूनतम तापमान (°C )अधिकतम तापमान (°C )
पटना29°C33°C
लखनऊ29°C35°C
गाजियाबाद29°C37°C
मुंबई23°C29°C
भोपाल25°C32°C
जयपुर28°C37°C
नोएडा30°C36°C
दिल्ली29°C35°C
जम्मू28°C36°C
अहमदाबाद25 °C33°C

उत्तरप्रदेश में बाढ़ का प्रकोप

किसान भाइयों उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तरप्रदेश के हरदोई और अन्य जिलों में भारी बारिश ने बाढ़ का रूप ले लिया है। बाढ़ के प्रभाव से आमजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस दौरान सभी स्कूलों को बंद किया गया। साथ ही राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए SDRF, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें तैनात की गई है।

राजस्थान के इन क्षेत्रो में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में आने वाले चार-पांच दिनों में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के विभिन क्षेत्रों में भारी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया की छत्तीसगढ़ और आस-पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और बंगाल के खाड़ी में 18 जुलाई के आस-पास एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के क्षेत्रो में आने वाले चार-पांच दिनों में मानसून सक्रिय रहेगा। कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रो में भारी की संभावना है। 18 जुलाई को जोधपुर संभाग और शेखावटी क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वही मानसून ट्रफ लाइन आज भी दक्षिणी राजस्थान के भागों से होकर गुजर रही है।

बाड़मेर, जालोर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Also Read
राजस्थान में अगले दस दिनों का मौसम

वर्तमान में मौसम की स्थिति

हाल ही में, भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम की स्थिति में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में सूखा और गर्मी की समस्या गंभीर हो गई है।

उत्तर भारत में, मानसून का आगमन थोड़ी देर से हुआ है, जिसके कारण धान और अन्य फसलों की बुवाई में देरी हो रही है। बारिश की कमी के कारण कुछ राज्यों में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

दक्षिण भारत में मानसून ने अच्छी बारिश दी है, लेकिन कुछ स्थानों पर बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है। यहां की फसलें इस बारिश से लाभान्वित हो रही हैं, लेकिन अत्यधिक बारिश के कारण नुकसान भी हो रहा है।

पश्चिम भारत में, विशेषकर महाराष्ट्र और गुजरात में, बारिश ने किसानों को राहत दी है, लेकिन इन राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति ने कई समस्याएँ खड़ी कर दी हैं।

भविष्य में मौसम का पूर्वानुमान

आने वाले दिनों में मौसम का हाल क्या रहेगा, यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते में देश के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Disclaimer– हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल/फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते हैं, हम सिर्फ आप तक बाजार के भाव पहुंचाने का प्रयास करते हैं जिससे आपको अपना निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी सम्बन्धित कृषि मंडी सिमिति से भाव की पुष्टि जरुर कर ले।आपके किसी भी प्रकार के वित्तीय नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

मौसम समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शाजापुर मंडी भाव (Shajapur Mandi Bhav): सोयाबीन, सरसों, लहसून के आज के भाव
  • करेली मंडी भाव (Kareli Mandi Bhav): चना, गेंहू, मसूर के आज के भाव
  • जावरा मंडी भाव (Jaora Mandi Bhav): लहसून, प्याज, खसखस के आज के भाव
  • भवानी मंडी भाव (Bhawani Mandi Bhav): गेंहू, चना और मसूर के आज के भाव
  • आदमपुर मंडी भाव (Adampur Mandi Bhav): ग्वार, मूंग, सरसों के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav