Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

सरसों की कीमतों में बदलाव : जानिए कृषि बाजार में सरसों के भाव की मौजूदा स्थिति और इसके प्रभाव

Rajendra Suthar, July 31, 2024July 31, 2024

किसान भाइयों बीते सप्ताह से तेल और तिलहन के बाजार में मंदी का मौसम बना हुआ है। साथ ही मंडियों में सरसों की आवक में भी कमी देखने को मिल रही है। हाल ही में सरसों की कीमतों में बदलाव ने किसानों, व्यापारी और उपभोक्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। इस पोस्ट में हम सरसों की कीमतों में आए बदलाव, इसके कारणों और इससे संबंधित प्रभावों पर चर्चा करेंगे।

सरसों भाव अपडेट (Sarson Bhav Update)

सरसों का बाजार जब मंगलवार को खुलता है तो भाव में थोड़ी कमी देखने को मिलती है। जयपुर में सरसों के भाव 6000 रूपये/क्विंटल पर शुरू हुए थे जबकि भरतपुर में 17 रूपये की गिरावट आई जिससे भाव 5639-5800 रूपये/क्विंटल रहा। मोटे तोर पर मंडियों में सरसों के भाव में 25-50 रूपये/क्विंटल की गिरावट देखी गई।

Also Read
रियायती भाव पर टमाटर की बिक्री शुरू : जानिये इससे टमाटर के मंडी भाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव –

दिल्ली मंडी सरसों भाव :5875-5925 रूपये/क्विंटल

चरखी दादरी मंडी सरसों भाव : 5800-5950 रूपये/क्विंटल

ग्वालियर मंडी सरसों भाव : 5500-5700 रूपये/क्विंटल

जयपुर मंडी सरसों भाव : 5800-6025 रूपये/क्विंटल

भरतपुर मंडी सरसों भाव : 5500-5700 रूपये/क्विंटल

मुरैना मंडी सरसों भाव : 5600-5750 रूपये/क्विंटल

बारां मंडी सरसों भाव : 5300-5500 रूपये/क्विंटल

हिडौंन मंडी सरसों भाव : 5600-5740 रूपये/क्विंटल

कोटा मंडी सरसों भाव : 5600-5700 रूपये/क्विंटल

प्लांटों पर सरसों भाव : किसान साथियों बड़ी तेल मिलों में सरसों भाव में कमी देखने को मिली।

सलोनी प्लांट सरसों भाव : 6000-6400 रूपये/क्विंटल

शारदा प्लांट सरसों भाव 6000-6250 रूपये/क्विंटल

आगरा प्लांट सरसों भाव : 6200-6300 रूपये/क्विंटल

अदानी अलवर प्लांट सरसों भाव : 6000-6125 रूपये/क्विंटल

गोयल कोटा प्लांट सरसों भाव : 5800-5900 रूपये/क्विंटल

वंश सीतापुर मंडी सरसों भाव : 5750-5850 रूपये/क्विंटल

हाजिर मंडियों में सरसों भाव

संगरिया मंडी सरसों भाव : 5400-5500 रूपये/क्विंटल

देवली मंडी सरसों भाव : 5600-5725 रूपये/क्विंटल

विजयनगर मंडी सरसों भाव : 5100-5400 रूपये/क्विंटल

जैतसर मंडी सरसों भाव : 5500-5600 रूपये/क्विंटल

श्री गंगानगर मंडी सरसों भाव : 5600-5700 रूपये/क्विंटल

गजसिंहपुर मंडी सरसों भाव : 5500-5600 रूपये/क्विंटल

नोहर मंडी सरसों भाव : 5500-5620 रूपये/क्विंटल

सूरतगढ़ मंडी सरसों भाव : 5200-5430 रूपये/क्विंटल

भिवानी मंडी सरसों भाव : 5550-5640 रूपये/क्विंटल

आदमपुर मंडी सरसों भाव : 5500-5640 रूपये/क्विंटल

सिरसा मंडी सरसों भाव : 5500-5620 रूपये/क्विंटल

विदेशी बाजार : चीन के बाजार डालियान कमोडिटी एक्सचेंज में पाम तेल के वायदा अनुबंध में वृद्धि और शिकांगो बोर्ड ऑफ़ ट्रेड पर सोया तेल के भाव में तेजी के कारण मलेशियाई क्रूड पाम ऑइल में हल्का सुधार देखने को मिला है। शिकांगो बोर्ड ऑफ़ ट्रेड पर सोया तेल की कीमतों में 0.19 % की ताजी आई है। पाम तेल उद्योग प्रमुख उत्पादक देश इंडोनेशिया ने अगस्त के लिए क्रूड पाम तेल के मूल्य को जुलाई में 800.75 डॉलर प्रति टन से बढ़ाकर 820.11 डॉलर प्रति टन कर दिया है। व्यापार मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया की इस बढ़त के बावजूद निर्यत कर 33 डॉलर प्रति टन और लेवी 85 डॉलर प्रति टन रहेगें।

सरसों तेल और खल के भाव

जयपुर में सरसों के तेल में हल्की गिरावट दर्ज की गई। कच्ची घानी सरसों तेल के भाव 1154 रूपये प्रति 10 किलो , और सरसों एक्स्पेलर तेल के भाव 1144 रूपये प्रति 10 किलो के स्तर पर आ गए है। जयपुर में सरसों की खल के भाव 2585-2600 रूपये/क्विंटल दर्ज की गई है।

आने वाले दिनों में सरसों का बाजार कैसा रहेगा : वर्तमान की स्थिती को देखते हुए लग रहा है की बाजार भाव या तो स्थिर हो जायेगें या फिर बढ़ेगें। अभी सरसों का स्तर 6000 रूपये/ क्विंटल चल रहा है।

सरसों की कीमतों में बदलाव कृषि बाजार के महत्वपूर्ण संकेतक हैं, जो विभिन्न आर्थिक और पर्यावरणीय कारकों द्वारा प्रभावित होते हैं। वर्तमान स्थिति का विश्लेषण और इसकी समझ हमें किसानों, उपभोक्ताओं और व्यापारियों को सही निर्णय लेने में मदद करती है।

कीमतों में बदलाव के कारणों और प्रभावों को जानना, कृषि क्षेत्र की विकास प्रक्रिया को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही, यह हमें इस महत्वपूर्ण उत्पाद की कीमतों के साथ समन्वय बनाए रखने में सहायता करता है।

Disclaimer– हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल/फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते हैं, हम सिर्फ आप तक बाजार के भाव पहुंचाने का प्रयास करते हैं जिससे आपको अपना निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी सम्बन्धित कृषि मंडी सिमिति से भाव की पुष्टि जरुर कर ले।आपके किसी भी प्रकार के वित्तीय नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

कृषि समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नोखा मंडी भाव (Nokha Mandi Bhav): मूंगफली, मोठ, इसबगोल के आज के भाव
  • जोधपुर मंडी भाव (Jodhpur Mandi Bhav): जीरा, ग्वार, मूंग के आज के भाव
  • बीकानेर मंडी भाव (Bikaner Mandi Bhav): सरसों, चना, जीरे के आज के भाव
  • मेड़ता मंडी भाव (Merta Mandi Bhav): जीरा, ग्वार, इसबगोल के आज के भाव
  • नागौर मंडी भाव (Nagaur Mandi Bhav): मूंग, जीरा के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav