प्याज के भाव में एक बार फिर तेजी, जानिए कारण और प्याज के आज के भाव Rahul Saharan, January 10, 2025January 10, 2025 राम राम किसान भाइयों हाल ही भारत में प्याज के दामों ने आसमान को छूने की तैयारी कर ली है। पिछले कुछ दिनों से प्याज के दामों में लगातार तेजी देखी जा रही है, प्याज के बढ़ते दामों को देखते हुए आम आदमी की रसोईघरों से जल्द ही प्याज गायब हो सकता है। प्याज के निर्यात शुरू हो जाने के कारण मंडियों में प्याज की आवक में भारी मात्रा में गिरावट देखने को मिल रही हैं।पिछले 7 दिनों से प्याज की आवक में कमी आने के कारण मंडियों में प्याज की कीमत आसमान छूने को तैयार हो गयी है। 7 दिनों के भीतर ही प्याज के दामों में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गयी है। भारत सरकार के सामने प्याज के बढ़ते हुए दाम पहले ही परेशानी बने हुए थे। प्याज के बढ़ते हुए दामों को देखते हुए भारत सरकार ने दिसम्बर 2023 में प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों के समाप्त होते ही प्याज के निर्यात को मंजूरी मिल गयी थी और प्याज के दामों में एक सप्ताह के भीतर ही जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। और आज एक बार फिर से प्याज के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।प्याज के बढ़ते हुए दामों को देखते हुए सरकार और आम जनता दोनों के लिए चुनौतियां खड़ी हो गयी है। पिछले 7 दिनों में ही बाजार में प्याज के दाम 21-25 रूपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर के लगभग 31-32 रूपये प्रति किलोग्राम हो गए है। आज बाजार में प्याज लगभग 30 रूपये से लेकर 50 रूपये तक बिक रहा है। मंडियों में यदि प्याज के भावो की बात करें तो कुछ मंडियों में प्याज का दाम 6 रूपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर लगभग 25 रूपये प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्याज के दामों में काफी अधिक उछाल आया है।महाराष्ट्र राज्य देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है, महाराष्ट्र में प्याज का अधिकतम दाम 3500 रूपये प्रति क्विंटल तक हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों की मंडियों में प्याज के दामों में बहुत अधिक उछाल दिखाई दिया है। प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण किसानों को इसका बहुत अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है परन्तु प्याज के बड़े हुए दाम बाज़ार में आम आदमी के पसीने छुड़ा रहे है।Mandi (मंडी)का नामन्यूनतम भावऔसत भावउच्चतम भावमंदसौर मंडी₹811₹1600₹2351खंडवा मंडी₹1700₹1956₹2280इंदौर मंडी₹1600₹1963₹2363आष्टा मंडी₹1300₹1700₹2284नीमच मंडी₹1200₹1898₹2395सीकर मंडी₹1760₹1879₹2400चौमू मंडी₹1700₹1895₹2380उदयपुर मंडी₹1000₹2067₹2350श्रीगंगानगर मंडी₹1300₹1500₹1700सताना मंडी₹1600₹1880₹2255गंगापुर मंडी₹1500₹2168₹2358Disclaimer – हम emandibhav.com के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फसल / फल खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते है, हम सिर्फ आप तक बाजार भाव पहुँचाने का प्रयास करते है, जिससे आपको निर्णय लेने में सहायता हो। अपनी फसल की खरीद फरोख्त करते समय अपनी संबधित कृषि मंडी समिति से भाव की पुष्टि आवश्यक रूप से कर लेवें। आपके किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। कृषि समाचार