Rajasthan Weather Update: सर्द हवाओं का असर शुरू, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग Rahul Saharan, December 11, 2024December 11, 2024 Rajasthan Weather Update: राम राम किसान साथियों जैसा की आप सभी जानते है की पिछले कुछ समय से राजस्थान में तापमान लगभग सामान्य ठंड से अधिक बना हुआ था। लेकिन पिछले लगभग कुछ दिनों से राजस्थान के उत्तरी पश्चिमीं जिलों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शेखावाटी सहित कुछ जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इतनी अधिक ठंड बढ़ चुकी है की लोगो को गर्माहट के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।किसान भाइयों राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम बिगड़ता हुआ जा रहा है। जिससे राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण लोगो की ठिठुरन बढ़ा दी है। ठिठुरन से बचने के लिए लोगो को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस सर्द हवाओं का कारण उत्तरी हवाओं को माना जा रहा है। जिसके कारण तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा रही है।सर्द हवाओं के कारण राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट देखी गयी है। राजस्थान में बीते 24 घंटो में (Weather in Rajasthan Tomorrow) मौसम विभाग जयपुर के अनुसार बीकानेर, श्रीगंगानगर के अधिकतम तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने की मिली है। इसके अलावा कुछ और जिलों में भी अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है जो कि निम्न प्रकार है –Rajasthan Weather :–क्रम संख्या स्थान व जिलों का नाम न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)1भीलवाड़ा052डबोक (उदयपुर)5.23चितौड़गढ़064अंता (बारां)6.35करौली6.46जालौर6.77संगरिया (हनुमानगढ़)078पिलानी (सीकर)079चूरू7.310वनस्थली8.211अलवर8.212जैसलमेर8.213बीकानेर8.414श्रीगंगानगर8.7किसान साथियों मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मगलवार यानि की आज से शीतलहर चलेगी। जिसके कारन प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। और इसके चलते शेखावाटी क्षेत्र (पिलानी,सीकर तथा झुंझुनू) में न्यूनतम तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आने वाले दिनों में कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना बताई जा रही है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है तथा साथ ही शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तापमान लगभग 4-6 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की बहुत अधिक संभावना है। जिसके चलते बहुत अधिक कड़ाके की सर्दी पड़ने की आशंका नजर आ रही है।Weather in Rajasthan 10 Days: मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर महीने के लगभग तीसरे या चौथे सप्ताह से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर और जनवरी के बीच में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट भी जारी किया गया है। और इस साल पिछले वर्षो की तुलना में बहुत अधिक ठंड पड़ने की संभावना नजर आ रही है। यानी की इस साल सर्दी पिछले वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रियमौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निर्देशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 7-8 दिसंबर को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में सक्रिय हुआ था। इसके कारण इन राज्यों में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हुई। यह प्रणाली अब कुछ आगे बढ़ चुकी है और उत्तर से बर्फीली हवाएं चलने लगी हैं। बर्फीली हवाओं के प्रभाव से राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में रात के साथ-साथ दिन में भी सर्दी बढ़ गई है। मौसम समाचार