Skip to content
E Mandi Bhav
E Mandi Bhav
  • आज का मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • कृषि सलाह
  • मौसम समाचार
  • सरकारी योजनायें
E Mandi Bhav

दिन में गर्मी, रात में ठंडक: जानिए बदलते मौसम का असर

Rahul Saharan, November 6, 2024November 6, 2024

राम राम किसान साथियों जैसा की आप सभी जानते है की इस वर्ष गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। नवंबर आ जाने पर भी दिन में तापमान अभी भी गर्म रह रहा हैं। और रात में ठंडक महसूस होने लगी है। इस वर्ष भारत देश में अक्टूबर का महीना पिछले लगभग 123 सालों में सबसे गर्म महीना रहा है। जिसको देखकर के यह अनुमान लगाया जा सकता है की इस वर्ष देश में सर्दी या सर्द ऋतू की शुरआत की गति अपेक्षाकृत धीमी रहने वाली है। एक अनुमान के अनुसार 3 नवंबर से 7 नवंबर के बीच में तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट आने की सम्भावना नजर आ रही है।

किसान साथियों मौसम विभाग के अनुसार भारत के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्रों में आने वाले 2 सप्ताह तक तापमान सामान्य तापमान से लगभग 2 डिग्री से 5 डिग्री ज्यादा रहने की सम्भावना बताई जा रही है। इसके पश्चात मौसम धीरे-धीरे सामान्य तापमान की और गति करेगा। वर्ष 2024 में अक्टूबर महीने का औसत तापमान लगभग 29.92 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जो की सामान्य तापमान से लगभग 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

किसान साथियों मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष भारत देश में अक्टूबर महीने का तापमान वर्ष 1901 के बाद रिकॉर्ड सबसे उच्चतम स्तर पर है। और अक्टूबर महीने के तापमान के अनुसार नवम्बर महीने में रहने वाले तापमान का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर-दिसम्बर के दौरान ला-नीना की स्थिति धीरे- धीरे विकसित होने की सम्भावना अधिक नजर आ रही है। इसके साथ ही किसान साथियों अल-नीनो दक्षिणी दोलन (ENSO) की स्थिति भी धीरे-धीरे नकारात्मकता की और बढ़ती जा रही है। जिससे दिसंबर महीने तक ला-नीनो की स्थिति बनने की पूरी सम्भावना दिखाई दे रही है।

किसान साथियों सर्दियों की ऋतू में ला-नीनो प्रभाव के कारण ईरान, अफगानिस्तान तथा हिन्दुकुश के पहाड़ो में ठंडी लहर चलती है। जिसके कारण इस तरफ से आने वाली हवाएँ बहुत तेज और ठंडी होने के कारण भारत में ठण्ड को प्रभावित करती है। किसान साथियों राजस्थान प्रदेश के अधिकतर शहरों में दिन के समय का तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। हाल ही में राजस्थान के क्रमश: जैसलमेर जिले और बाड़मेर जिले में सर्वाधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त राजस्थान की राजधानी जयपुर तथा राज्य के सभी शहरों में तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

किसान साथियों इसके साथ ही राजस्थान राज्य के फलोदी में अब तापमान में गिरावट देखने को मिलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले लगभग सात दिनों से अधिकतम तापमान में लगभग 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गयी है। परन्तु रात के समय के तपमान में स्थितरता अभी भी एक पहेली बनी हुयी है। वर्तमान समय में दिन के तापमान और रात के तापमान में चला आ रहा 12 डिग्री से 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

किसान साथियों इस प्रकार से दिन के समय में तापमान में गिरावट को देखते हुए धीरे- धीरे सर्दी आने का अनुमान लगाया जा सकता है। राजस्थान के फलोदी में तापमान में गिरावट के बाद घरों में पंखे कुलरो की रफ़्तार में कमी आयी है। और इस तरह का मौसम परिवर्तन पहली बार देखने को मिल रहा है। जहाँ 36 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद भी पंखे कूलर की रफ़्तार कम हो रही है। वहीं दूसरी और रात के समय में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी लोग चदर ओढ़ने को मजबूर हो रहे है।

किसान साथियो फलोदी राजस्थान राज्य के सबसे गर्म शहरो की सूची में गिना जाता है। जुलाई माह से लेकर के सितम्बर माह तक बदलो की लगतार आवाजाही के चलते यहां का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच में स्थिर बना हुआ है। जिसके चलते शारदीय नवरात्री से लेकर के दीपावली तक तपमान में कोई विशेष परिवर्तन नजर नहीं आया है।

किसान साथियो आपको ये जानकार बहुत अधिक आश्चर्य होगा की प्रदेश में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के बावजूद भी शीतकालीन प्रवास पर आने वाले पक्षियों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। जिसका मुख्य कारण ये है की इतना अधिक तापमान होने के कारण भी गर्मी का अनुभव नहीं होना माना जा रहा है। जिसके चलते प्रवासी पक्षी यहां सुगमतापूर्वक रह सकते है। विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी माह में जैसे ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है वैसे ही प्रवासी पक्षियों का यहाँ से पलायन शुरू हो जाता है। परन्तु इस बार 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद प्रवासी पक्षियों का आगमन आपमें आप में एक आश्चर्य का विषय बना हुआ है।

किसान साथियों एक भू-वैज्ञानिक और जलवायु परिवर्तन रिसर्च सर्वे टीम के पूर्व सदस्य के अनुसार इस वर्ष जिस तरह के मौसमी हालात बनते हुए नजर आ रहे है। उससे मौसम तंत्र में बहुत बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे है। और मौसम की बदलती हुयी परिस्थितयाँ इस धरती की सेहत के लिए बिलकुल भी अनुकूल नजर नहीं आ रही है।

भारत में अब तक सबसे गर्म अक्टूबर माह –

वर्ष औसत तापमान
(डिग्री सेल्सियस में)
सामान्य तापमान से अंतर
(डिग्री सेल्सियस में)
रैंक
202426.921.231
195126.711.022
201726.520.843
201526.480.804
202026.410.735
अक्टूबर महीने का सामान्य तापमान लगभग 25.70 डिग्री सेल्सियस है।
मौसम समाचार

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बैतूल मंडी भाव (Betul Mandi Bhav): गेहूं, मक्का के आज के भाव
  • मंदसौर मंडी भाव (Mandsaur Mandi Bhav): लहसून, सोयाबीन, प्याज के आज के भाव
  • नीमच मंडी भाव (Neemuch Mandi Bhav): सरसों, सोयाबीन के आज के भाव
  • उज्जैन मंडी भाव (Ujjain Mandi Bhav): गेंहू, सोयाबीन, लहसून के आज के भाव
  • इंदौर मंडी भाव (Indore Mandi Bhav): गेहूं, लहसून, सरसों के आज के भाव
abc
E Mandi Bhav का मुख्य उद्देशय देश के प्रत्येक किसान तक खेती-बाड़ी और किसानों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारियाँ पहुंचना हैं, और उसके अलावा जैसे नाम से भी पता चल रहा हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से हम आप सभी लोगों तक देश की विभिन्न मंडियों के भाव आप तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Top Categories

आज का मंडी भाव कृषि समाचार कृषि सलाह मौसम समाचार सरकारी योजनायें

Useful Links

About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy

Follow Us

abc abc abc abc abc
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें abc
©2025 E Mandi Bhav